Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मौसम अलर्ट: मौसम विभाग ने इन राज्यों में जारी किया तूफ़ान और बवंडर का अलर्ट

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पिछले दिनों देश में अलग-अलग जगहों पर बारिश और आंधी आई। जिससे गर्म मौसम से तो लोगों को रहत मिली लेकिन कई जगह धन-जन की हानि भी हुई। मौसम ने अपना मिजाज़ कई जगह बदला। लेकिन अब मौसम अपना मिजाज़ बिगाड़ने के मूड में है। ऐसा हम इसलिए कह रहें हैं क्योंकि मौसम विभाग ने उत्तर भारत के दो राज्यों में तूफ़ान और बवंडर का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को पेड़ों वाले इलाके या पानी के पास जाने से मना किया गया है। लोगों को हिदायत दी गई है कि मौसम बदलता देख आप सुरक्षित अपने घरों की ओर कूच करेंगे तो अच्छा होगा।

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश और राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में रेतीला तूफ़ान आ सकता है। जयपुर के भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिक हिमांशु शर्मा ने बताया कि राजस्थान में आगामी 48 घंटों के दौरान उच्च क्षमता की तेज हवाओं के चलने से धूल भरा अंधड़ आने की आशंका है। इससे उत्तर प्रदेश और राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्र विशेषकर करौली, धौलपुर जिले प्रभावित हो सकते हैं। पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में तूफानी तबाही आग की शक्ल में आई। यहां देर रात आई तेज आंधी के बाद लगी आग ने करीब आधा दर्जन से ज्यादा गांवों को अपनी चपेट में लिया। इन गाँवों में किसानों ने खेतों को खाली करने के लिए नरई जलाई थी। आंधी से नरई से निकली आग गांवों में गिरने लगी। जिससे कुछ ही मिन्टो में कई गांव एक साथ धू-धू कर जलने लगे।

पिछले रोज़ मौसम से आठ राज्य प्रभावित हुए हैं। सिर्फ यूपी में तूफान से सबसे ज्यादा आगरा में 43 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा कानपुर में 4, बिजनौर में 3, सहारनपुर में 2 लोग मारे गए हैं। राजस्थान में भी भरतपुर में 19 लोगों की मौत हो गई। वहीं अलवर में मौत का आंकड़ा 5 तक पहुंच गया है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending