Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

गर्म हवाओं से न टकराएं ले लेंगी जान, देश में खजुराहो सबसे गर्म

Published

on

Loading

पूरा देश इस वक्त गर्म हवाओं और उमस से झुलस रहा है। मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में पर्यटन नगरी खजुराहो देश में सबसे गर्म रही, जहां तापमान 47़ 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली व उत्तर प्रदेश में अगले पांच दिनों तक लू के थपेड़े चलने और तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। बिहार में नमी की मौजूदगी वाली पुरवइया हवा से उमस भरी गर्मी जारी है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में भीषण गर्मी है। बीते 24 घंटों में पर्यटन नगरी खजुराहो देश में सबसे गर्म रही, जहां तापमान 47़ 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में गर्मी चरम पर है, शुक्रवार सुबह से निकली तेज धूप झुलसाने वाली है। साथ ही गर्म हवाएं चल रही रही हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी राजस्थान और झारखंड से उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश तक चक्रवात का असर है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई स्थानों का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने राज्य के ग्वालियर, होशंगाबाद, खंडवा, खरगोन, छतरपुर, रायसेन, दमोह, रीवा, सतना, शिवपुरी, टीकमगढ़ आदि इलाकों में लू चलने की संभावना जताई है।

राज्य के तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 29़ 4 सेल्सियस, इंदौर का 27़ 8, ग्वालियर का 25़ 2 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 30़ 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 44़ 2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 42़ 6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 45़ 2 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 44़ 4 डिग्री सेल्सियस रहा।

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में संगम में गर्मी से बचने के लिए पानी में अठखेलियां करते बच्चे

उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों में तापमान और बढ़ेगा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में अगले पांच दिनों तक लू के थपेड़े चलने और तापमान में वृद्घि होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों के भीतर तापमान में और इजाफा होने की उम्मीद है। अगले सप्ताह तक हालांकि बारिश होने की संभावना नहीं है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक गर्म और लू के थपेड़ों से राहत मिलने की संभावना नही है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाएगा जबकि बुंदेलखंड में पारा 47 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।

उन्होंने बताया कि दिन में गर्म हवाएं चलेंगी इसलिए लोगों को दोपहर में संभव हो तो बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है। आद्रता का स्तर 80 फीसदी से अधिक रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तामपान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री, कानपुर का न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री, गोरखपुर का 25 डिग्री, इलाहाबाद का 26 डिग्री और झांसी का 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गर्मी से बचने के लिए कुछ उपाए करती एक महिला

दिल्ली में दिन में बदली के साथ गर्मी की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को मौसम साफ रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शहर के कुछ इलाकों में ‘लू’ चलने का अनुमान जताया है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आज मौसम साफ रहेगा लेकिन कुछ क्षेत्रों में लू की स्थिति बन सकती है।”

नई दिल्ली में गर्मी से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे लेटा एक रिक्शा चालक

मौसम विभाग के मुताबिक, दिन में बदली के साथ गर्मी की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 37 प्रतिशत दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, एक दिन पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया।

बिहार में पुरवइया हवा से उमस भरी गर्मी

बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह मौसम साफ है और सुबह से ही चिलचिलाती धूप निकली हुई है। इस बीच नमी की मौजूदगी वाली पुरवइया हवा के कारण उमस भरी गर्मी जारी है। शुक्रवार को बिहार की राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, “अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना है। इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा, जिससे तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। एक-दो स्थानों पर हल्के बादल छा सकते हैं।”

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शुक्रवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री, गया का 29़ 2 डिग्री और पूर्णिया का 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। (इनपुट आईएएनएस)

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending