Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

एक और: हर घंटे मौलवी करता था रेप, मिली तो बिना कपड़ों के फर्श पर पड़ी थी पीड़िता

Published

on

Loading

नई दिल्ली। समाज में लड़कियों के जो हालात बने हुए है, उसके लिए शायद कोई शब्द नहीं बचा है। कल्पना करने में ही घिन आती है कि मंदिर-मदरसों में बलात्कार हो रहे हैं। एक तरफ भारत को मां कहते हैं, दूसरों से कहलवाते हैं और दूसरी तरफ उसी मां के साथ ऐसा व्यवहार करते हैं। कठुआ, उन्नाव, आसाराम और अब एक और बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। राजनीती करने वाले पीड़िता और आरोपी का धर्म देखेंगे लेकिन हम आपको आरोपी की हैवानियत और पीड़िता का दर्द बताएंगे। ख़बर देश की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद के साहिबाबाद से है। यहां 21 अप्रैल को एक 11 साल की लड़की घर से निकलती है। उसे एक मौलवी और एक नाबालिग लड़का मदरसे में कैद कर लेते हैं और उसके साथ कई बार दुष्कर्म करते हैं।

 

पूरी घटना के अनुसार 21 तारीख़ को दिल्ली के गाजीपुर में रहने वाली 11 साल की एक लड़की अचानक गायब हो गई। घरवालो ने खोजबीन की पर कोई सुराग नही मिला। इसके बाद सूचना गाजीपुर पुलिस को दी गई। पुलिस ने लड़की की लोकेशन खंगाली तो पता चलता है कि लड़की साहिबाबाद के एक मदरसे में है। इसके बाद उत्तर प्रदेश और दिल्ली पुलिस ने मिलकर छापेमारी की और मदरसे से मौलवी और नाबालिग लड़के को धर लिया। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक पीड़ित लड़की ने बताया कि मौलवी और एक लड़के ने उसके साथ कई बार रेप किया। रेप के बाद वो लोग उसे एक कमरे में बंद कर देते थे। इस कमरे से उसकी आवाज़ बाहर नहीं जाती थी और कोई उसकी मदद के लिए नहीं आता था। दुष्कर्म की हैवानियत इस बात से पता चलती है कि जब पुलिस पीड़िता को छुड़ाने के लिये मदरसे पहुंची तो लड़की के शरीर पर मात्र एक कपड़ा था और वो फर्श पर बेहोश पड़ी थी।

कहीं बाबा तो कहीं मौलवी, कहीं मंदिर तो कहीं मदरसा, हर बार ये दुष्कर्मी हर मज़हब को, हर पवित्र जगह को शर्मसार करते हैं। लेकिन दुःख की बात ये है कि लोगों को ये तो दिख जाता है लेकिन किसी मासूम की जिंदगी किस तरह बर्बाद हुई है, ये नहीं दिख पाता।

नेशनल

दिल्ली के स्कूलों की जांच में कुछ नहीं मिला, पुलिस बोली- ई-मेल्स और कॉल्स फर्जी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली के स्कूलों में बम होने के धमकी भरे ईमेल के बाद जांच की गई तो वहां कुछ नहीं मिला। पुलिस अधिकारियों ने भी इसे होक्स ईमेल बताया है, लेकिन उन्होंने कहा कि चेकिंग जारी रहेगी। गृह मंत्रालय ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह फर्जी कॉल है। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां प्रोटोकॉल के मुताबिक जरूरी कदम उठा रही हैं।

वहीं दिल्ली पुलिस ने कहा कि दिल्ली के कुछ स्कूलों को बम की धमकी वाले ई-मेल मिले। दिल्ली पुलिस ने प्रोटोकॉल के तहत ऐसे सभी स्कूलों की गहन जांच की। कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिल। ऐसा प्रतीत होता है कि ये कॉल्स फर्जी हैं। हम जनता से अनुरोध करते हैं कि वे घबराएं नहीं और शांति बनाए रखें।

स्कूल में आए इस धमकी भरे ईमेल के बाद कई स्कूलों ने बच्चों की जल्द छुट्टी का मैसेज पेरेंट्स को भेज दिया, तो कुछ पेरेंट्स अपने बच्चों को स्कूल जाकर पहले ही ले आए। इसके अलावा कई स्कूल के प्रिंसिपल ने पेरेंट्स को मैसेज भेज कर कहा कि घबराने की बात नहीं है।

नोएडा में इंद्रप्रस्थ ग्लोबल स्कूल (आईपीजीएस) की प्रिंसिपल निकिता तोमर मान ने बताया, “मैं लोगों से आग्रह करूंगी कि वे अनावश्यक घबराहट पैदा न करें और इस स्थिति को एक परिपक्व वयस्क के रूप में लें। दिल्ली-एनसीआर के जिन स्कूलों को धमकियां मिलीं, उन्हें खाली करा लिया गया है और हमारे सहित बाकी स्कूल सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। कोई धमकी भरा संदेश प्राप्त नहीं हुआ है।”

 

Continue Reading

Trending