Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

आजादी नहीं जेल चाहता था आसाराम, हैरान कर देने वाला वीडियो हुआ वायरल

Published

on

आसाराम

Loading

नई दिल्ली। आसाराम रेप केस में बुधवार को अदालत का फैसला आ गया। कोर्ट ने आसाराम को दोषी करार दे दिया है। नाबालिग लड़की से तंत्र-मंत्र के बहाने बलात्कार करने का आरोपी आसाराम 2013 से जेल में बंद है। इससे पहले जज अपना फैसला सुनाने के लिए जोधपुर जेल पहुंचे। खबर है कि जैसे ही जज ने आसाराम को दोषी करार दिया आसाराम ठहाके मारकर हंसने लगा। लेकिन इसके बाद आसाराम अपने वकीलों को कुछ बोलने के लिए धक्का देने लगा।

जेल

साभार इंटरनेट

आसाराम ने अपने वकील से कहा, ‘कुछ तो बोलो।’ दोषी करार दिए जाने के बाद एक बात तो तय है कि आसाराम की आगे की जिंदगी जेल में ही कटने वाली है। सजा का ऐलान होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि आसाराम को और कितने दिन जेल में गुजारने हैं। इसी बीच आसाराम का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी इच्छा बताता हुआ नजर आ रहा है।

जेल

साभार इंटरनेट

वीडियो में आसाराम कह रहा है, ‘भगवान देर सवेर उसकी बात सुन लेते हैं। उसका संकल्प हो रहा है कि वहा जेल जाए।’ आसाराम को दोषी करार देते ही यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से शेयर किया जाने लगा है। माना जा रहा है कि कुछ ही देर में आसाराम की सजा का ऐलान हो सकता है।

आप भी देखिए आसाराम का यह वीडियो

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending