Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

गूगल डूडल पर स्त्री शक्ति को सलाम

Published

on

doodle

Loading

नई दिल्ली। दुनियाभर में हर साल आठ मार्च को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से रविवार को सर्च इंजन गूगल भी अछूता नहीं रहा। गूगल ने इस खास दिन पर डूडल बनाकर महिलाओं को बधाई दी है।

डूडल में महिलाओं को एस्ट्रोनॉट, वैज्ञानिक, एथलीट, टीचर्स, म्यूजिशियन, शेफ और लेखिका की भूमिकाओं में दिखाया गया है। यह संदेश देता है कि अब महिलाएं पुरुषों के वर्चस्व वाले इन क्षेत्रों में भी कदम रख चुकी हैं। डूडल में एक कहानी पिरोई गई दिखती है। इसमें इस बात पर रोशनी डाली गई है कि आखिर 1911 में शुरू होने के यानी एक सदी बाद भी महिला दिवस इतना महत्वपूर्ण क्यों है। डूडल को कैप्शन दिया गया है-“हैप्पी इंटरनेशलन वुमेंस डे!”

उल्लेखनीय है कि दुनियाभर में महिलाओं के अधिकारों और उन्हें बढ़ावा देने के लिए वर्ष 1911 से आज ही के दिन यानी 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता रहा है।

नेशनल

मायावती के भतीजे आकाश आनंद पर FIR दर्ज, तालिबान से की थी योगी सरकार की तुलना

Published

on

Loading

लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने रविवार को एक चुनावी रैली में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की तुलना तालिबान से कर दी। अब प्रशासन ने इस मामले में कड़ा एक्शन लेते हुए आकाश आनंद और अन्य के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

आकाश आनंद के अलावा सीतापुर से बसपा प्रत्याशी महेंद्र यादव, मिश्रिख से बीआर अहिरवार, लखीमपुर खीरी से अंशय कालरा, मोहनलालगंज से राजेश उर्फ मनोज प्रधान और धौरहरा से श्याम किशोर अवस्थी तथा बसपा जिला अध्यक्ष विकास राजवंशी के विरुद्ध पुलिस ने शहर कोतवाली में 171सी 153बी, 505 तथा आरपी एक्ट की धारा 125 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। आकाश आनंद पर हिंसा भड़काने की कोशिश करने और असंसदीय भाषा का प्रयोग करने का आरोप है।

दरअसल, मायावती के भतीजे आकाश जोर शोर से पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव के प्रचार में लगे हुए हैं। इसी क्रम में रविवार को सीतापुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने योगी सरकार पर कई बड़े आरोप लगाए और इसकी तुलना तालिबान से कर दी। आकाश ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश सरकार बुलडोजर सरकार और देशद्रोहियों की सरकार है। जो पार्टी अपने युवाओं को भूखा छोड़ती है और अपने बुजुर्गों को गुलाम बनाती है, वह आतंकवादी सरकार है। अफगानिस्तान में तालिबान ऐसी सरकार चलाता है।

आकाश आनंद यहीं नहीं रुके और उन्होंने उत्तर प्रदेश अपराध अभिलेख ब्यूरो रिपोर्ट का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि यूपी की भाजपा सरकार महिलाओं और बच्चों को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रही है। पुलिस के अनुसार संबंधित रैली के दौरान हिंसा भड़काने और असंसदीय भाषा वाले भाषण दिए गए और यह आचार संहिता का उल्लंघन है।

Continue Reading

Trending