Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

गूगल डूडल ने मनाई ‘लूसी’ की 41वीं वर्षगांठ

Published

on

Loading

न्यूयार्क| गूगल डूडल की ओर से मंगलवार को प्रारंभिक मानवों के (एनसेस्सटर) पूर्वजों की खोज की 41वीं वर्षगांठ को मनाया गया। सर्च इंजन गूूगल में 32 लाख सालों पुराने ऐप (बंदर) एनसेस्टर ‘लूसी’ की आकृति का डूडल दिखाई दे रहा है। लूसी ऑस्ट्रैलोपिथेकस एफ्रेन्सिस का प्रथम अवशेष था जो केवल 40 प्रतिशत ही प्राप्त हुआ था, जिसके आधार पर ‘लूसी’ की खोज की गई थी। यह विलुप्त होमिनिड करीब 29 से 39 लाख साल पहले पाए जाते थे।

मानवता की खोज करते समय 41 साल पहले दो पैरों पर खड़ा होने वाला बंदर, विशाल बंदर और होमो सेपियन्स का वजूद सामने आया था।

जीवाश्म विज्ञानी डोनल्ड सी जॉनसन ने ‘लूसी’ को इथियोपिया की धरती से निकाला था जो दो पैरों पर खड़ा होने वाला बंदर का सबसे पुराना उदाहरण है।

नेशनल जियोग्राफिक के मुताबिक, “लंबे हाथ-पैर वाले ये प्रीमेट्स बंदर और मानवों की आकृतियों का समिश्रण थे। इनकी लंबाई लगभग तीन फुट तक होती थी।”

‘लूसी’ के अध्ययन से यह भी साबित हुआ था कि नर अफ्रेन्सिस मादा की तुलना में बड़े होते थे।

विकसित दांतों, पैरों जैसे कई कारकों से साबित हुआ था कि ‘लूसी’ पूरी तरह विकसित जीव था।

‘लूसी’ की हड्डियां इथियोपिया के एक संग्राहलय में सुरक्षित रूप से रखी गई हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending