Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

रेप के खिलाफ निकाले गए मार्च में प्रियंका गांधी से धक्का-मुक्की, दिया मुंहतोड़ जवाब

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार आधी रात को इंडिया गेट पर कैंडल मार्च का आयोजन किया। यह मार्च कठुआ और उन्नाव में हुई बलात्कार की घटनाओं के विरोध में आयोजित किया गया था। मार्च के दौरान राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहीं। हालांकि इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिससे प्रियंका गांधी नाराज हो गईं।

दरअसल मार्च के दौरान लोगों की भीड़ अनियंत्रित हो गई और प्रियंका गांधी के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। इस पर प्रियंका नाराज हो गईं और भडक़ते हुए कहा कि जो लोग यहां धक्का-मुक्की के लिए आए हैं, वे घर वापस जाएं। कृपया शांति बनाए रखें और खामोशी के साथ चलें। उस मकसद के बारे में सोचें जिसके लिए आप यहां आए हैं।

इंडिया गेट पर आयोजित कैंडल मार्च में प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा भी शामिल हुए। वाड्रा ने कहा कि देश में ऐसे बदलाव की जरूरत है जहां महिलाएं सुरक्षित महसूस कर सकें।

मार्च का नेतृत्व करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हम महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध, बलात्कार, हिंसा और हत्या की घटनाओं के खिलाफ यहां मौजूद हैं। सरकार को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। यह राजनीतिक नहीं राष्ट्रीय मद्दा है।

गौरतलब है कि कठुआ और उन्नाव में हुए रेप मामले ने देश में सभी को दहला दिया है। लोग इसके खिलाफ लोग लगातार विरोध कर रहे हैं।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending