Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मौत से जंग लड़ रही गरीब बच्ची के लिए प्रियंका गांधी किया ऐसा काम, जानकर आप करेंगे सलाम

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 201 में कांग्रेस को दोबारा सत्ता में लाने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश में जोरशोर से प्रचार कर रही हैं। चुनाव प्रचार के बीच प्रियंका ने इंसानियत की एक ऐसी मिसाल पेश की है जिसे जानकर आप भी उन्हें सलाम करेंगे।

शुक्रवार को प्रियंका ने ट्यूमर से जूझ रही बच्ची के लिए मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया। बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उन्होंने उसे तुरंत एक निजी विमान के जरिए उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित कमला नेहरू अस्पताल से दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराने भेजा।

दरअसल, प्रयागराज के कमला नेहरू अस्पताल में ट्यूमर से जूझ रही एक बच्ची इलाज के लिए पहुंची। जहां परिजनों ने उसकी हालत में सुधार न होते देख कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के संपर्क किया। मामले के संज्ञान में आते ही प्रियंका गांधी तुरंत बच्ची की मदद को आगे आईं।

प्रियंका गांधी ने इलाहाबाद संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी योगेश शुक्ला के चुनाव प्रचार करने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला, गुजरात कांग्रेस के नेता हार्दिक पटेल और पूर्व सांसद मोहम्मद अजहरुद्दीन को तत्काल प्रभाव से ट्यूमर से पीड़ित बच्ची को दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज कराने का आदेश दिया।

आनन-फानन में कांग्रेस नेताओं ने प्रचार को बीच में छोड़ बच्ची समेत उसके परिजनों को दिल्ली स्थित एम्स में इलाज के लिए ले जाने की कवायद शुरू की।

कांग्रेस पदाधिकारी जितेंद्र तिवारी ने बताया कि बीमार बच्ची को निजी विमान के जरिए उसके माता-पिता के साथ दिल्ली एम्स के लिए भेजा गया। उनके साथ मोहम्मद अजहरुद्दीन और हार्दिक पटेल भी गए हैं।

उधर, राजीव शुक्ला शुक्रवार रात को ट्रेन से दिल्ली के लिए निकले हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली स्थित एम्स में खुद प्रियंका गांधी बच्ची के दाखिले के समय मौजूद रहेंगी।

नेशनल

रायबरेली में होगी अमेठी से भी बड़ी हार, बीजेपी का राहुल गांधी पर निशाना

Published

on

Loading

लखनऊ। कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी से उम्‍मीदवार कौन होगा? इसपर सस्‍पेंस खत्‍म कर दिया है। पार्टी ने शुक्रवार को नामांकन के आखि‍री द‍िन नई ल‍िस्‍ट जारी कर इन दोनों सीटों पर प्रत्‍याशि‍यों के नाम का एलान कर द‍िया है। कांग्रेस ने अमेठी से केएल शर्मा को टिकट दिया है जबकि कांग्रेस की पारंपरिक सीट रायबरेली से खुद राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे। इसके बाद भाजपा ने राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर निशाना साधा है।

उपमुख्मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘राहुल गांधी और गांधी परिवार में अमेठी-रायबरेली से चुनाव लड़ने का साहस नहीं हो रहा है, लेकिन किसी ने उन्हें (राहुल गांधी) समझाया होगा कि पिछली बार सोनिया गांधी इतने मतों से जीत गई थीं इसलिए आप अमेठी न जाकर रायबरेली चलिए। रायबरेली में राहुल गांधी की अमेठी से भी बड़ी पराजय होने जा रही है। हम ये दोनों सीटें तो बहुत बड़ें नंबर से जीतेंगे ही साथ ही उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीटें भी जीतेंगे’

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी पहले अमेठी छोड़कर वायनाड भाग गए थे, अब वायनाड छोड़कर रायबरेली आ गए हैं, रायबरेली के लोग उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेंगे। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी पारी को लेकर जिस तरह का माहौल बना है, वही कारण है कि कांग्रेस पहले तो तय नहीं कर पा रही थी कि क्या करना चाहिए। पिछली बार राहुल गांधी अमेठी से हार कर केरल की तरफ भागे थे। अब वायनाड से हार की आशंका देखते हुए रायबरेली आ गए। उत्तर प्रदेश का माहौल मोदीमय हो चुका है। हम पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ने जा रहे हैं… रायबरेली की जनता भी उनका(राहुल गांधी) इंतजार कर रही है कि कांग्रेस ने पीएम मोदी के बारे में जो भी हल्की बातें कही हैं उसका हिसाब उन्हें देना पड़ेगा।’

Continue Reading

Trending