Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम 2018 यहां देखें

Published

on

Loading

आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम 2018 आज शाम 3 बजे घोषित किए जाएंगे। अभ्यार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन आंध्र प्रदेश (बीआईईएपी) की आधारिकारिक वेबसाइट (www.bieap.gov.in and http://rtgs.ap.gov.in/) पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप Manabadi.com. पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम 2018 में प्रदेश का कृष्णा जिला टाप पर है। आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम के कुल पास (व्यवसाय शामिल नहीं) 73 फीसद में कृष्णा जिले का प्रतिशत 84, गुंटूर 76 फीसद और नेल्लौर का 72 फीसद रहा।

इस वर्ष आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट सेकंड इयर (क्लास 12) की परीक्षाएं 1 मार्च—19 मार्च, 2018 के बीच हुईं। एपी बोर्ड इंटर-II एग्जाम्स 2018 में करीब 4,57,292 छात्र रजिस्टर्ड हुए। आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट परीक्षा 2017 का परिणाम सामान्य कोर्स के लिए 69.30 फीसद और वोकेशनल कोर्स का 67.32 फीसद था।

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending