Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

फिलीपींस : अबू सय्याफ के 24 आतंकवादी मारे गए

Published

on

फिलीपींस,एएसजी,आतंकवादी,चरमपंथियों,मुस्लिम,मनीला

Loading

मनीला | फिलीपींस के सुलु प्रांत में अबू सय्याफ समूह (एएसजी) के खिलाफ सेना द्वारा चलाए गए अभियान में चौथे दिन अबू सय्याफ के कम से कम 24 आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, संयुक्त सैन्य बलों ने बुधवार को पकिकुल शहर के पहाड़ी इलाकों में लगभग 300 एएसजी सदस्यों पर हमले किए थे। अभियान अभी जारी है।

हमलों में दो सैनिकों की मौत हुई है और 26 घायल हुए हैं। एसएसजी की स्थापना 1990 के दशक में इस्लावादी चरमपंथियों ने की थी। यह मुस्लिम आतंकवादी समूह दक्षिणी फिलीपींस में सक्रिय है।

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending