Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

‘रूस के साथ विवाद से प्रभावित नहीं होगी यूरोप को गैस आपूर्ति’

Published

on

Loading

कीव| यूक्रेन की सरकारी ऊर्जा कंपनी नेफ्टोगैज ने यहां शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन और रूस के बीच जारी विवाद से यूरोप को की जाने वाली गैस आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ेगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, नेफ्टोगैज के प्रमुख आंद्रे कोबोलेव ने एक प्रेस वार्ता में बताया, “हमें यूक्रेन को रूसी गैस की आपूर्ति और यूरोप में इसके पारगमन के बीच कोई संबंध नहीं दिखता।”

कोबोलेव ने कहा कि यदि रूस, यूक्रेन को गैस आपूर्ति बंद कर देता है तो भी यूराप में गैस आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी। जैसा कि पिछले साल गर्मियों में रूस द्वारा यूक्रेन को गैस आपूर्ति बंद कर देने के बावजूद देश ने यूरोपीय उपभोक्ताओं के लिए रूसी गैस पारगमन के सिलसिले में अपनी जिम्मेदाररियों का निर्वाह किया था।

गौरतलब है कि दोनों पक्षों के बीच भुगतान संबंधी समझौता नहीं हो पाने के कारण जून 2014 में रूस ने यूक्रेन को सभी गैस आपूर्ति बंद कर दी थी।

यूक्रेन और रूस के बीच गैस आपूर्ति के लिए अक्टूबर 2014 में 4.6 करोड़ डॉलर का ‘विंटर पैकेज’ समझौता हुआ था, जिसके तहत यूक्रेन अग्रिम भुगतान के आधार पर रूस से गैस खरीदता है।

पिछले दिनों यूक्रेन अग्रिम भुगतान करने में विफल रहा, जिसके कारण रूसी ऊर्जा कंपनी गैजप्रोम ने 24 फरवरी को यूक्रेन को गैस आपूर्ति बंद करने की चेतावनी दी थी।

दोनों पक्षों के बीच नए गैस विवाद को लेकर दो मार्च को ब्रसेल्स में वार्ता होनी है, जिसमें यूक्रेन और रूस के ऊर्जा मंत्री भाग लेंगे।

 

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending