Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

वीडियो

‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ की 388वीं जयंती पर PM मोदी ने ऐसे किया

Published

on

Loading

आज छत्रपति शिवाजी महाराज की 388वीं जयंती है। देश के कई कोनों में शिवाजी महाराज की जयंती पूरे धूमधाम से मनाई जा रही है। भोपाल में शिवाजी की जयंती के अवसर पर चेतना रैली निकाली गई। कई जगहों पर शिवाजी महाराज की आकर्षक झांकियां भी निकाली गईं। इस मौके पर पीएम मोदी ने भी छत्रपति शिवाजी महाराज को याद किया। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए शिवाजी महाराज को श्रद्धाजंलि अर्पित की।

छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 में शिवनेरी दुर्ग में हुआ था। उनके पिता शाहजी भोसले भी डेक्कन की सेना में सेनापति थे। वह भारत के महान योद्धा थे। उन्होंने भारत में मराठा साम्राज्य की नींव रखी थी। छापामार युद्ध की नई शैली विकसित की। वह एक अच्छे सेनानायक के साथ एक अच्छे कूटनीतिज्ञ भी थे। उन्होंने नौसेना भी तैयार की। भारतीय नौसेना का उन्हें जनक माना जाता है। शिवाजी ने अपने शौर्य और वीरता का ऐसा परचम हराया कि 1676 में उन्हें छत्रपति की उपाधि से नवाजा गया।

लाइफ स्टाइल

होम्योपैथी से जुड़े हर सवाल का जवाब मिलेगा यहां, देखें वीडियो

Published

on

Loading

Continue Reading

Trending