ऑफ़बीट
SMART लड़कों को देखकर लड़कियों के मन में जरूर उठते हैं ये 5 सवाल, जानें यहां
आप आदमी दिलचस्प मालूम होते हैं’। पुरानी फिल्मो में आपने यह डॉयलॉग अकसर हिरोइन के मुंह से हीरो के लिए बोलते हुए देखा–सुना होगा। इसी तरह लड़कियों को ऐसे लड़के ज्यादा पसंद आते हैं, जो देखने में खूबसूरत और आकर्षक होने के साथ-साथ अच्छी और दिलचस्प बातें भी करना जानते हों।
खासतौर से खुश रहने वाले लड़कों पर तो लड़कियां चुटकियों में फिदा हो जाती हैं, लेकिन यह बात वो जाहिर होने नहीं देतीं। मन में छिपाये रखती हैं। मजे कि बात यह है कि जो हैंडसम लड़का चाहे वह हीरो या कोई सेलेब्रिटी ही क्यों न हो, उसके बारे में अपनी पसंद बताने में लड़कियां जरा भी संकोच नहीं करतीं।
- बातचीत करना चाहती हैं :किसी भी हैंडसम लड़के को देखकर लड़कियां भले ही कोई रिस्पांस न दें, लेकिन उनसे बात करने की इच्छा उनके मन हिलोरें मार रही होती हैं। ऐसे में अगर वो लड़का उन्हें तवज्जो दें तो उन्हें और भी अच्छा लगता है।
- हमेशा नजरों के सामने देखने की इच्छा :कोई हैंडसम लड़का ऑफिस में मिल जाए तो लड़कियां उसे हमेशा अपने नजरों के सामने ही बिठाना चाहती हैं। जब भी मौका मिलता है वो उसे चुपके से निहार लेती हैं।
- शादी-शुदा न हो :हैंडसम लड़का अगर शादीशुदा है तो उन्हें देखकर लड़कियों के दिमाग में अक्सर यह बात चला करती है कि काश उसकी शादी न हुई हो। वो सिंगल होता।
- तलाशती हैं दोस्ती का मौका:हैंडसम लड़के को देखकर हर लड़की ये सोचती है कि उस लड़के से दोस्ती कैसे की जाए। वह किसी न किसी बहाने उससे दोस्ती करने का मौका तलाशती रहती हैं।
- रोमांस कैसे करता होगा:हैंडसम लड़के को देखकर अक्सर लड़कियां सोचती हैं कि वह लड़का रोमांस कैसे करता होगा। अगर उसके साथ उसकी जोड़ी बनती है तो वह कैसी लगेगी।
ऑफ़बीट
Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने
नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।
जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।
एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।
ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?
एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’
-
नेशनल3 days ago
कंधमाल से पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना- इस बार ये लोग 50 सीटों से नीचे सिमटने वाले हैं
-
नेशनल3 days ago
सीएम केजरीवाल ने पत्नी संग कनॉट प्लेस हनुमान मंदिर में की पूजा, भगवंत मान भी रहे मौजूद
-
नेशनल3 days ago
केजरीवाल का पीएम मोदी पर हमला, कहा- चुनाव जीते तो पहले योगी जी को निपटाएंगे, फिर अमित शाह को पीएम बनाएंगे
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
कुवैत में संसद भंग, सभी कानून और संविधान के कुछ अनुच्छेद निलंबित
-
नेशनल2 days ago
तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में बम बनाने को एक कुटीर उद्योग बना दिया है : पीएम मोदी
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे
-
नेशनल2 days ago
केजरीवाल ने किया 10 गारंटियों का एलान- 24 घंटे मुफ्त बिजली, सभी बच्चों को मुफ्त शिक्षा का वादा
-
मनोरंजन2 days ago
आ गई ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट, सनी देओल के साथ आयुष्मान खुराना भी आएंगे नजर