Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

इंसानों की तरह ‘हैलो’, ‘बाय’ बोलती है किलर व्हेल

Published

on

Loading

आपने इंसानों को अक्सर किसी सेलिब्रिटी या बड़ी हस्ती की मिमिक्री करते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आपको मालूम है कि दुनिया की सबसे बड़ी स्तनधारी जीव व्हेल भी इंसानों की तरह बोल सकती है? वैज्ञानिकों ने एक किलर व्हेल को ट्रेनिंग दी है, जिसके बाद वो इंसानों की तरह मिमिक्री करती है।

विकी नाम की यह किलर व्हेल मछली कुछ समय तक ट्रेनिंग लेने के बाद इंसानों की तरह ‘हैलो’, ‘बाय बाय’ और ‘वन, टू’ बोलना सीख गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, 14 वर्षीय मादा व्हेल अपने तीन वर्षीय व्हेल शावक के साथ एक फ्रांसीसी मछलीघर में रहती है।

रॉयल सोसायटी बी : बायोलॉजिकल साइंस के जर्नल में छपी रिपोर्ट के अनुसार, विकी इतनी जल्दी सीख रही है कि 10 दिन अभ्यास कराने के बाद ही उसने ज्यादातर प्रायोगिक आवाजों की नकल कर ली।

अलग-अलग चरणों से गुजारने के बाद विकी ‘हैलो’, ‘एमी’, ‘आह हा’, ‘वन टू’ और ‘बाय बाय’ बोलने लगी। अनुसंधानकर्ता ने बताया कि विकी को हालांकि इन शब्दों के अर्थ की जानकारी होने का कोई सबूत नहीं है।

किलर व्हेल विकी, आवाज निकालने के लिए मुंह के पास बने ‘ब्लोहोल’ का सहारा लेती है। आवाज निकालते समय उसका बाकी शरीर पानी में डूबा रहता है और सिर्फ वो हिस्सा बाहर होता है जहां से वो सांस लेती है। इसी को ब्लोहोल कहते हैं।

Continue Reading

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending