Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

SHOCKING: यहां लड़कियों को अपने ब्रेस्ट के लिए चुकाना पड़ता था TAX!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। टैक्स नाम सुनते ही सभी के दिमाग में टेंशन आ जाता है और साथ ही लोगो की जेब भी ढीली हो जाती है। इस दुनिया में बहुत से टैक्स लगाए जाते है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे टैक्स के बारे में बता रहे है। जिनके बारे में ना तो आपने कभी सुना होगा और ना ही देखा होगा।

मिस्त्र-

मिस्त्र में भी पुराने समय की एक बात का जिक्र है। कहा जाता है मिस्त्र में पिरामिड के प्रोजेक्ट के फाइनेंस को संभालने के लिए वहां के राजा फैरओह ने अपनी बेटी को वैश्यावृति के काम में लगा दिया था। उनकी बेटी अपने फीस में पिरामिड के एक्सट्रा ब्लॉक का कम करने का चार्ज करती थी। जिसे लेबर टैक्स कहा जाता था।

जर्मनी-

जर्मनी में वैश्याओ को टैक्स भरना होता है यहाँ पर हर महीने रेगुलर प्रॉस्टीट्यूट्स को 150 यूरो देने पड़ते हैं।

इंग्लैंड-

इंग्लैंड में 1695 और रूस में 1702 में 21 से 50 साल के ऐसे पुरुष जिनकी शादी ना हुई हो उन्हें कुंवारे रहने पर टैक्स चुकाना पड़ता था।

केरल-

भारत के केरल में ब्रेस्ट के लिए टैक्स दिया जाता था। जिससे तंग आकर एक महिला ने अपने ब्रेस्ट कटवा लिए थे। नांगेली नाम की एक लड़की ने ‘ब्रेस्ट टैक्स’ जैसे कानून के खिलाफ आवाज उठाई थी। इतना ही नहीं इन्होंने अपनी पूरी जिंदगी इसके खिलाफ लड़ने में लगा दी थी, जिसके बाद महिलाओं को इस टैक्स से छुटकारा मिला।

बता दें कि, 18वीं और 19वीं सदी में दक्षिण भारत में दलित महिलाओं के स्तन ढकने पर टैक्स लगाया जाता था। जिसकी वजह से दलित महिलाएं खुले बदन रहा करती थीं। बताया जाता है कि हर महिला को अपने स्तन के आकार के अनुसार टैक्स देना पड़ेता था।

बताया जाता है कि उस समय के त्रावणकोर के राजा ने इस टैक्स को लगू किया था। इस टैक्स को बहुत सख्ती से लागू किया गया था और इस टैक्स के न देने और इस आदेश को न मानने वाली महिलाओं को सजा भी दी जाती थी।

नांगेली भी निची जाती से आने वाली महिला थी। उसने राजा के द्वारा लागए गए इस अमानवीय टैक्स का विरोध किया।

नांजलि ने इसका विरोध करते हुए अपने स्तन से कपड़े हटाने के लिए मना कर दिया और इस जुर्म के लिए वहां के राजा ने नांजली के स्तन काट दिए। जिससे उसकी मौत हो गई। लेकिन नंजली का बलिदान से दलितों ने इस कानून के खिलाफ आवाज उठाई और इसके बाद इस कानून को बंद कर दिया गया।

 

 

Continue Reading

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending