Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

रियो को स्तर उठाने की ज़रुरत : आईओसी

Published

on

Loading

रियो डी जेनेरियो| अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने रियो डी जेनेरियो से कहा है कि वह 2016 ओलम्पिक को लेकर अपनी तैयरियों के स्तर में इस तरह सुधार करे कि अगले साल होने वाले खेलों के लिहाज से वह नए स्तर पर तैयार दिखे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रियो में नई मेट्रो लाइन बनाने का काम चल रहा है और इसे लेकर अच्छी खबरें सामने नहीं आ रही हैं। साथ ही कुछ आयोजन स्थलों पर भी निर्माण कार्य में देरी की खबर है।

आईओसी कोआर्डिनेशन कमिशन की प्रमुख नावाल अल मौतावेकेल ने कहा है कि आने वाले कुछ महीने तैयारियों के लिहाज से ब्राजील के लिए अहम हैं।

नावाल ने कहा, “गोल्फ कोर्स, वेलोड्रम और कई अन्य आयोजन स्थलों में निर्माण कार्य में देरी की खबर है। इसके लिए बहुत ही आक्रामक समय सीमा निर्धारित करनी होगी। अब रियो तैयारियों के लिहाज से काफी अहम दौर में प्रवेश कर रहा है।”

रियो में ओलम्पिक खेलों का आयोजन अगले साल पांच से 21 अगस्त के बीच होना है। ओलम्पिक का आयोजन पहली बार दक्षिण अमेरिका में हो रहा है।

खेल-कूद

सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Published

on

Loading

मुंबई। सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात राजकीय रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सीआरपीएफ जवान प्रकाश गोविंदा कापड़े जामनेर के गणपती नगर में अपने घर छुट्टी पर आए थे। उन्होंने कथित तौर पर खुद अपने गले में आधी रात के बाद गोली मारी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना करीब 2 बजे हुई। मृतक के आत्महत्या करने के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना के बारे में जब पुलिस से बातचीत कई गई तो पुलिस ने बताया कि यह घटना 14 मई की रात की है। उसने आत्महत्या क्यों की इसके कारण अभी स्प्ष्ट नहीं हो पाए हैं। मगर प्राथमिकी जांच में लगता है कि कापड़े ने कुछ निजी कारणों से खुद को गोली मारी मगर अभी हम पूरी जांच का इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस ने आगे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा जामनेर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और इसके साथ ही मृतक के परिवार के लोगों, उसके सहकर्मियमों और अन्य जान पहचाने के लोगों के पूछताछ शुरु कर दी गई है। आपको बता दें कि मृतक प्रकाश कापड़े मंत्री छगन भुजबल और नारायण राणे के बॉडीगार्ड के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

Continue Reading

Trending