Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

पंसारे की हत्या के विरोध में महाराष्ट्र बंद

Published

on

maharashtra-bandh

Loading

मुंबई। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता गोविंद पंसारे की हत्या के विरोध में वाम दलों की ओर से रविवार को महाराष्ट्र में बंद का आयोजन किया गया। कांग्रेस और राकांपा ने भी वाम की ओर से प्रदर्शन का समर्थन किया है। वहीं कोल्हापुर पुलिस ने पंसारे के हत्यारों के बारे में सुराग देने वाले व्यक्ति को 5 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

आरपीआई नेता रामदास अठावले बंद के समर्थन में उपनगर चेंबूर में रास्ता रोको प्रदर्शन में शामिल हुए। वाम कार्यकर्ताओं ने वर्ली नाका में प्रदर्शन किया।

उल्लेखनीय है कि वामपंथी नेता पंसारे ने मुंबई में शुक्रवार देर रात दम तोड़ दिया था। उन्हें 16 फरवरी को कोल्हापुर में गोली मारी गई थी। सुबह की सैर से लौटते समय पंसारे और उनकी पत्नी पर गोलियों से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल पंसारे को हवाई एम्बुलेंस के जरिये मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल लाया गया था लेकिन कुछ ही घंटों बाद उनका निधन हो गया।

ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि गोविंद पंसारे और उनकी पत्नी पर जानलेवा हमला अंधविश्वास के खिलाफ जंग छेड़ने डॉ. नरेंद्र दाभोलकर मर्डर केस से जुड़ा हुआ है। दाभोलकर सरकार पर लगातार अंधविश्वास विरोधी बिल पास करने का दबाव बना रहे थे। दाभोलकर की हत्या अगस्त 2014 में कर दी गई थी। गोविंद पंसारे भी एक तर्कवादी के तौर पर जाने जाते हैं।

उत्तर प्रदेश

बिजनौर में छात्र ने महिला टीचर को मारी गोली, कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

Published

on

Loading

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक छात्र ने कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर महिला टीचर को गोली मार दी। गोली लगते ही महिला टीचर वहीं गिर पड़ी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र वहां से फरार हो गया।

घायल महिला टीचर की पहचान बिजनौर शहर के चौधरियान मोहल्ला निवासी कोमल देवल के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 10:35 बजे नूरपुर रोड स्थित आरसीटीआई कम्प्यूटर सेंटर में एक अध्यापिका को सेंटर में ही पढ़ने वाले छात्र ने गोली मार दी।

सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची और घायल अध्यापिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से महिला को बेहतर इलाज के लिए मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना को प्रशांत नामक छात्र ने अंजाम दिया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Continue Reading

Trending