नेशनल
रैलियों के खेल में पीएम मोदी लगायेंगे दोहरा शतक
अहमदाबाद। गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी सारी ताकत झोंक दी है। गुजरात का रण जीतने के लिए नरेंद्र मोदी भी कोई कसर नहीं छोडऩा चाहते हैं। दरअसल गुजरात का चुनाव भाजपा के लिए अब प्रतिष्ठïा का सवाल बन गया है। इसी वजह से बीजेपी लगातार वहां अपना दावा मजबूत करने के लिए बड़े नेताओं को उतार रही है।
दूसरी ओर कांग्रेस भी किसी से कम नहीं है और राहुल गांधी लगातार रैलियां कर रहे हैं। वही पीएम मोदी ने भी राहुल गांधी के हर सवालों का जवाब देने से भी नहीं चूक रहे हैं। रैलियों के खेल में मोदी सबसे आगे नजर आ रहे हैं। पीएम बनने के बाद मोदी लगातार अन्य राज्यों का रण जीतने के लिए रैलियां करने में चूकते नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री बनने के बाद 170 से ज्यादा रैलियां की है।
ऐसे में वह अब गुजरात में लगातार कांग्रेस को घेरने के लिए रैलियां कर रहे हैं। गुजरात में पीएम मोदी की रविवार को दो रैलियां है। मोदी ने अभी तक गुजरात में केवल आठ रैलियां की है। गुजरात में भाजपा की जीत को मजबूत करने के लिए पीएम मोदी यहां करीब 37 रैलियां करने की योजना है। इस तरह से वह रैलियों के मामले सबकों पीछे छोड़ते हुए दोहरा शतक लगा देंगे।
पीएम बनने के बाद 17 राज्यों में चुनाव हुए है और मोदी ने हर राज्यों में अपनी धमक दिखाई है। इस दौरान उन्होंने 170 रैलियां की है। बिहार में मोदी ने धमाकेदार रैलियां करके विरोधियों को मुंह तोड़ जवाब दिया है। बिहार में मोदी ने 31 रैलियां की थीं। इसी तरह मोदी ने महाराष्टï्र में 27 रैलियां की थीं। वहीं हरियाणा का रण जीतने के लिए मोदी ने कुल 11 रैलियां की थीं।
उत्तर प्रदेश में मोदी का जादू चला थ और यहां पर सत्ता हासिल करने के लिए मोदी ने कुल 24 रैलियां कर विरोधियों के होश उड़ा दिए थे। जम्मू-कश्मीर में अपना दावा मजबूत करने के लिए मोदी ने यहा 06 रैलियां की थीं। इसके आलावा पश्चिम बंगाल में 10, केरल मे 03, पुड्डचेरी मे 01, असम में15, पंजाब में 04, गोवा में 03, मणिपुर में 03 रैलियां करके अपनी पार्टी को नई राह दिखाई है।
नेशनल
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।
उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।
उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।
-
लाइफ स्टाइल15 hours ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल2 days ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल2 days ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल2 days ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल2 days ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
नेशनल21 hours ago
राजनाथ सिंह ने लखनऊ लोकसभा सीट से दाखिल किया नामांकन, सीएम योगी भी रहे मौजूद
-
नेशनल20 hours ago
स्मृति ईरानी ने अमेठी से किया नामांकन, एमपी के सीएम मोहन यादव भी रहे मौजूद