Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

देश को बचाने के लिए जारी रखनी होगी ममता दीदी को बीजेपी के खिलाफ जंग: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को यहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से दक्षिण कोलकाता के कालीघाट स्थित उनके आवास पर मुलाकात की और भाजपा जैसी सांप्रदायिक शक्तियों से लड़ने के उनके प्रयासों की प्रशंसा की।

अखिलेश ने कहा, “ममता दीदी द्वारा किया जा रहा प्रयास बहुत महत्वपूर्ण है। उनका प्रयास जारी रहना चाहिए, क्योंकि देश को बचाना है।”

सपा नेता ने कहा, “भाजपा की नीतियों के कारण देश बच नहीं पाएगा। जब भी मैं आता हूं, दीदी से मिलता हूं। सच्चाई यह है कि दीदी यहां गरीब ग्रामीणों और किसानों के लिए लड़ रही हैं। यहां जो बदलाव और विकास दिख रहा है, वह प्रशंसनीय है।”

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं महसूस करता हूं कि यहां सांप्रदायिक शक्तियों को हराने की जो लड़ाई दिख रही है, उसे तेज की जानी चाहिए।”

सपा के वरिष्ठ नेता किरणमय नंदा भी दोनों नेताओं के बीच चर्चा के दौरान मौजूद थे।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending