Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

इस एक शख्स से कभी झूठ नहीं बोलते करण जौहर, नाम सुन हैरान सब

Published

on

Loading

मुंबई| फिल्मकार करण जौहर का कहना है कि इस फिल्म जगत में केवल एक इंसान हैं, जिनसे वह झूठ नहीं बोलते हैं और वह हैं आदित्य चोपड़ा। करण ने कहा कि आदित्य उनका झूठ आसानी से पकड़ लेते हैं।

Image result for aditya chopda pictures

‘सावन’ के ऑडियो शो ‘टेक-2 विद अनुपमा एंड राजीव’ में शामिल हुए करण ने अपने करियर के बारे में कई बातें साझा की। उन्होंने अपने जीवन में आए उतार-चढ़ाव के बारे में भी कई चीजें साझा की।

Image result for aditya chopda pictures

करण ने कहा, विचारों के आदान-प्रदान को लेकर आदित्य और मेरे बीच काफी गहरा संबंध है। हमें जब कोई फिल्म पसंद आती है, तो इसके बारे में हम मेसेज और फोन पर बात करते हैं और अगर नहीं आती है, तो चुप ही रहते हैं।

निर्देशक करण ने कहा कि अगर आदित्य को उनकी कोई फिल्म पसंद आती है और वह फोन करते हैं, तो करण काफी उत्साहित हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि वह दोनों एक-दूसरे से झूठ नहीं बोल सकते हैं।

Image result for karan johar

करण ने कहा, आदित्य कभी मुझसे झूठ नहीं बोलते हैं और अगर मैं बोलता हूं, तो वह मेरा झूठ पकड़ लेते हैं। वह एकमात्र ऐसे इंसान हैं, जिनसे मैं झूठ नहीं बोल सकता।

 

प्रादेशिक

13 साल बाद एक्ट्रेस को मिला इंसाफ, कोर्ट ने हत्यारे बाप को सुनाई फांसी की सजा

Published

on

Loading

मुंबई। एक्ट्रेस लैला खान और उसके पूरे परिवार के हत्यारे सौतेले पिता को मुंबई की सेशन कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस महीने की शुरुआत में परवेज टाक को लैला, उनकी मां और चार भाई-बहन की हत्या और सबूतों को नष्ट करने का दोषी ठहराया था। यह मामला 13 वर्ष पुराना है। सौतेले प‍िता ने लैला, उसकी मां व चार भाई-बहनों की हत्या की थी, इसके बाद शवों को फार्म हाउस में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया था।

बता दें कि बीते सप्ताह सरकारी वकील पंकज चव्हाण ने दोषी परवेज टाक के लिए मौत की सजा की मांग की थी। उनका कहना था कि इस हत्या को पूरी तरह से प्लान करके किया गया था, जिसमें एक ही परिवार के छह लोगों को बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया और शवों को ठिकाने लगा दिया गया।

लैला खान हत्याकांड में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई थी। इस दौरान आरोपी के वकील वहाब खान ने दलील पेश की, जिसमें उन्होंने कम से कम आजीवन कारावास की सजा की मांग की। वकील ने कहा कि कोई प्रत्यक्ष सबूत नहीं है और शव उनके कहने पर बरामद किए गए थे। इतना ही नहीं बल्कि दोषी के वकील ने जेल में टाक के अच्छे व्यवहार की ओर इशारा करते हुए कहा कि उसमें सुधार हुआ है और इसलिए उन्होंने इसे भी सजा को कम करने का आधार बताया है। हालांकि कोर्ट ने उनकी एक न सुनी और परवेज टाक को फांसी की सजा सुना दी।

बता दें कि परवेज टाक, लैला का सौतेला पिता है। परवेज ने लैला की मां संग तीसरी शादी की थे। साल 2011 में फरवरी में लैला खान, उनकी मां और चार भाई-बहनों की महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी स्थित उनके बंगले में हत्या कर दी गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा गया कि संपत्तियों पर बहस के बाद परवेज ने इस घटना को अंजाम दिया था।

Continue Reading

Trending