Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बिहार के जंगली इलाके से हथियारों का जखीरा बरामद

Published

on

Loading

गया, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)| बिहार में अति नक्सल प्रभावित गया जिले के छकरबंदा थाना के एक जंगली इलाके से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जिला पुलिस बल ने तलाशी अभियान के दौरान इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) सहित भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया है। छकरबंदा के थाना प्रभारी पवन कुमार ने गुरुवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार रात पुलिस और सीआरपीएफ के साथ मिलकर चलाए गए विशेष तलाशी अभियान के दौरान ढकपहाड़ी जंगल स्थित एक गुफा से छह बंदूक, एक राइफल, एक हैंड ग्रेनेड, एक डेटोनेटर, पांच गोली, लैश आईईडी, वॉकी-टॉकी, नक्सली वर्दी के अलावा भारी मात्रा में विभिन्न प्रकार के तार बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि मौके पर से किसी नक्सली को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस क्षेत्र में लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।

Continue Reading

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending