Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भोपाल में संघ की 3 दिवसीय बैठक शुरू

Published

on

Loading

भोपाल, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शारदा विहार आवासीय विद्यालय में गुरुवार से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तीन दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में संघ के पिछले छह माह और आगामी गतिविधियों व देश की वर्तमान स्थिति पर चर्चा होगी।

संघ की आज सुबह बैठक का विधिवत शुभारंभ संघ प्रमुख मोहन भागवत और अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया। यह बैठक 14 अक्टूबर तक चलेगी। इस बैठक में 11 क्षेत्रों के अधिकारी और 42 प्रांतों के प्रचारक हिस्सा ले रहे हैं। कुल मिलाकर 300 प्रतिनिधियों की उपस्थिति का अनुमान है।

आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, इस बैठक में वनवासी कल्याण आश्रम, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, विश्व हिंदू परिषद, किसान संघ, विद्या भारती और भाजपा के राष्ट्रीय के पदाधिकारी हिस्सा ले रहे हैं।

इस बैठक में केरल में भाजपा और आरएसएस के कार्यकर्ताओं पर हमले, रोहिंग्या मुसलमानों की स्थिति, केंद्र सरकार की उपलब्धियों, आगामी विधानसभा चुनाव पर गहन विचार मंथन के आसार हैं।

यह चुनाव अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की अगली बैठक से पहले हो जाएंगे। मंडल की साल में दो बार मार्च और अक्टूबर में बैठक होती है।

Continue Reading

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending