ऑफ़बीट
पीछा कर लड़की को परेशान करता था यह सिरफिरा आशिक, तंग हुई लड़की ने उठाया ये कदम
नई दिल्ली भारत की राजधानी दिल्ली में आए दिन जिस तरह से अपराधिक मामले घटने का नाम नहीं ले रहे है उसे देखकर तो लगता है कि अब दिल्ली को ‘अपराधों की राजधानी’ कहना कुछ गलत नहीं होगा।
दरअसल, इस राजधानी में बुधवार की शाम एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसने लड़कियों की सुरक्षा पर एक बार फिर से कई सवाल खड़े कर दिए।
यहाँ एक सिरफिरे आशिक ने एक लड़की को इस कदर परेशान किया कि वह लड़की हरपल खौफ में रहने लगी।
बता दें कि, कुछ समय पहले यह लड़की पढ़ाई के लिए दिल्ली से मुंबई गयी थी। जहां एक रोडसाइड रोमियो ने उसको देख रोज उसका पीछा करना शुरू कर दिया।
इसके बाद तंग आकर लड़की मुंबई छोड़कर वापस दिल्ली आ गई। हैरान करने वाली बात तो यह है कि लड़की की मुसीबत तब भी कम नही हुई और वह सिरफिरा आशिक उसका पीछा करते हुए दिल्ली भी आ गया।
परेशान छात्रा ने दिल्ली पुलिस से उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कार्रवाई. फ़िलहाल पुलिस सिरफिरे आशिक की तलाश कर रही है।
ऑफ़बीट
Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने
नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।
जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।
एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।
ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?
एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’
-
प्रादेशिक3 days ago
सलमान खान फायरिंग मामला: आरोपी अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में की आत्महत्या
-
नेशनल1 day ago
सपा ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट की जारी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को फतेहपुर से टिकट
-
नेशनल1 day ago
प्रचार के लिए निकलने से पहले क्रैश हुआ उद्धव गुट की नेता सुषमा अंधारे का हेलीकाप्टर, बाल-बाल बची जान
-
नेशनल1 day ago
कैंसर से जूझ रहे सीपीआई नेता अतुल कुमार अंजान का निधन, लखनऊ के अस्पताल में ली अंतिम सांस
-
नेशनल22 hours ago
रायबरेली में होगी अमेठी से भी बड़ी हार, बीजेपी का राहुल गांधी पर निशाना
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव
-
नेशनल24 hours ago
अमेठी से राहुल गांधी के न लड़ने पर आया स्मृति ईरानी का बयान, कही ये बात
-
नेशनल1 day ago
कांग्रेस के पूर्व नेता संजय निरुपम आज थामेंगे शिवसेना (शिंदे गुट) का दामन, एकनाथ शिंदे भी रह सकते मौजूद