Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

वित्तमंत्री बनने के सवाल पर ये क्या बोल पड़े मुकेश अंबानी, सब हुए हैरान

Published

on

Loading

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट के दूसरे दिन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि मैंने कभी पैसे से प्यार नहीं किया। ना ही पैसे मेरे लिए मायने रखते हैं। मैं खिताब और लेबल से भी नफरत करता हूं। उन्होंने कहा कि आज के समय में दुनिया भारत और चीन की बात कर रही है। आने वाले समय में भारत नंबर एक स्टार्टअप देश बनेगा।

Image result for मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने कहा कि 21वीं सदी के मध्य तक भारत की उन्नति चीन से ऊंची होगी और यह एक श्रेष्ठ विकासत्मक मॉडल की पेशकश करेगा। उन्होंने कहा कि साल 2024 तक भारतीय अर्थव्यवस्था 5,000 अरब डॉलर की होगी और 2030 तक इसका आकार बढ़कर 10,000 अरब डॉलर हो जाएगा।

अंबानी ने उम्मीद जताई कि भारत इस सदी में अमेरिका और चीन से अधिक समृद्ध हो सकता है। मुकेश अंबानी ने कहा कि 21वीं सदी के मध्य में भारत के विकास की गति चीन के विकास की गति से अधिक तेज होगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नई टेक्निक और ऊर्जा के नए स्रोत को अपनाए बिना दुनिया का कोई भी देश विश्व शक्ति के रूप में विकास नहीं कर सका।

Image result for मुकेश अंबानी

उदाहरण देते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन ने कहा कि पहली औद्योगिक क्रांति के दौरान कोयले और स्टीम की शक्ति का इस्तेमाल किया गया, इंग्लैंड में शुरू हुई इस क्रांति के कारण शक्ति का केंद्र यूरोप की तरफ झुक गया। इससे पहले 17वीं शताब्दी तक भारत और चीन को सबसे धनी देशों में गिना जाता था।

दूसरी औद्योगिक क्रांति के दौरान बिजली और तेल (ईंधन) का इस्तेमाल हुआ। इस बार शक्ति का केंद्र यूरोप से हटा और अमेरिका की तरफ चला गया। तीसरी औद्योगिक क्रांति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार इलेक्ट्रॉनिक्स और इंफारमेशन टेक्नोलॉजी के प्रयोग से अमेरिका और जापान फायदा हुआ. चीन को भी इस क्रांति से फायदा मिला और उसने उत्पादन में अपना वर्चस्व बनाया।

Image result for मुकेश अंबानी

लेकिन अब चौथी औद्योगिक क्रांति भारत के हक मे होगी और इस क्रांति के मुख्य स्तंभ डाटा कनेक्टिविटी, कंप्यूटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हैं। मैं मानता हूं कि भविष्य में इंटेलिजेंट सर्विसेस का सबसे बड़ा बाजार होगा। भारत आज सुपर इंटेलिजेंस के दौर में पहुंच चुका है। भारत पूरी दुनिया को इंटेलिजेंट सर्विसेस मुहैया करा सकता है।

Image result for मुकेश अंबानी

बीबीसी की खबर के मुताबिक, अर्थव्यवस्था के बारे में मुकेश अंबानी के विस्तार से जानकारी देने पर जब उनसे समिट में पूछा गया कि वह अर्थव्यवस्था के बारे में इतना कुछ जानते हैं तो देश के वित्त मंत्री क्यों नहीं बन जाते। इस पर उन्होंने मुस्कुराते कहा, ‘मैं राजनीति में नहीं व्यापार में हूं।’ इस दौरान अंबानी ने बताया कि मैं कभी भी कैश या क्रेडिट कार्ड अपने साथ लेकर नहीं चलता। उनके लिए कोई भी इंतजाम और ही लोग कर देते हैं।

 

नेशनल

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी

Published

on

Loading

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मालदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरा बंगाल से ऐसा नाता है जैसे मानो मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था या फिर शायद अगले जन्म में बंगाल में पैदा होना है। इसके साथ ही मोदी ने प्रदेश की सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के कारण लगभग 26 हजार परिवारों की शांति और खुशी खत्म हो गई है। पीएम मोदी ने यह बयान कलकत्ता हाईकोर्ट की एक खंडपीठ के हालिया आदेश के संदर्भ में दिया। जिसमें सरकारी स्कूलों में 25 हजार 753 टीचिंग (शिक्षण) और गैर-शिक्षण नौकरियों को रद्द कर दिया गया था।

पीएम मोदी ने आगे कहा, “नौकरियों और आजीविका के इस नुकसान के लिए केवल तृणमूल कांग्रेस जिम्मेदार है। राज्य सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। जिन लोगों ने पैसे उधार लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को दिए उनकी हालत तो और भी खराब है।” पीएम मोदी ने राज्य सरकार और सत्तारूढ़ दल पर विभिन्न केंद्र-प्रायोजित योजनाओं के तहत दिए गए केंद्रीय फंड के उपयोग के संबंध में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का भी आरोप लगाया। पीएम ने कहा, केंद्र सरकार ने राज्य के 80 लाख किसानों के लिए 8 हजार करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। लेकिन राज्य सरकार बाधा उत्पन्न कर रही है, इसलिए किसानों को राशि नहीं मिल पा रही है। राज्य सरकार सभी केंद्रीय परियोजनाओं के कार्यान्वयन को खराब करने की कोशिश कर रही है। वे राज्य में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं होने दे रहे। हमारे पास मालदा जिले के आम किसानों के लिए योजनाएं हैं। लेकिन मुझे चिंता है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता वहां भी कमीशन की मांग करेंगे। पीएम मोदी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास करने का भी आरोप राज्य सरकार पर लगाया।

उन्होंने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं को प्रताड़ित किया गया। मालदा में भी ऐसी ही घटनाओं की खबरें आई थीं। लेकिन तृणमूल कांग्रेस सरकार ने हमेशा आरोपियों को बचाने का प्रयास किया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच तुष्टिकरण की राजनीति की प्रतिस्पर्धा चल रही है। एक तरफ तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस आम लोगों से पैसा जब्त करने और इसे केवल उन लोगों के बीच वितरित करने की योजना बना रही है जो उनके समर्पित वोट बैंक का हिस्सा हैं। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस का गुप्त समझौता है।

 

Continue Reading

Trending