Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

12 साल में बनी इस फिल्म पर लगे 45 कट, अब मिली मंजूरी

Published

on

Loading

वैसे तो किसी भी फिल्म को पूरी तरह से बनकर तैयार होने में ज्यादा से ज्यादा 2 साल लगते है और तब जाकर कहीं वो फिल्म सेंसर बोर्ड से पास होकर हमारी आँखों के सामने पीवीआर स्क्रीन पर होती है।

पर अगर हम कहे कि एक फिल्म ऐसी भी है जिसे 12 साल सिर्फ बनने में लग गए तो क्या आप यकीन करेगें? शायद नहीं लेकिन ये सच है आइये बताते है आपको एक ऐसी फिल्म के बारें में जिसे बनने में तो 12 साल लगे ही साथ ही इस फिल्म पर अबतक 45 से ज्यादा कट लग चुके है और अब जाकर इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने पास किया है।

फिल्म का नाम लव सोनिया है, जिसपर सेंसर बोर्ड ने ‘A’ सर्टिफिकेट देने के लिए 45 से ज्यादा कट लगाए हैं।

बता दें कि, इसमें मनोज वाजपेयी, रिचा चड्डा, मृणाल ठाकुर, राजकुमार राव और फ्रीडा पिंटो अहम भूमिका में हैं. सेंसर बोर्ड ने फिल्म से सभी इंग्लिश और हिंदी में मौजूद अपशब्द और गाली हटाने का आदेश दिया है।  फिल्म में मौजूद यौन शोषण के कई सीन्स पर भी CBFC ने कैंची चलाई है।

यह फिल्म चाइल्ड ट्रैफिकिंग पर बेस्ड है।

फिल्म मेकर्स को पहलाद निहलानी के चले जाने के बाद राहत की सांस लेने को मिली थी। उन्हे लगा था कि प्रसून जोशी के आने से कम से कम हालात सुधरेंगें लेकिन हुआ ठीक विपरीत हालात ज्यों का त्यों बनें रहे।

डायरेक्टर तबरेज नूरानी ने फिल्म को बनाने के लिए 12 साल का लम्बा इन्तेजार किया।

इतने लंबे इंतजार के बाद सेंसर बोर्ड के रवैये से वह काफी निराश हैं। उनका कहना है, मैंने फिल्म के लिए काफी रिसर्च की है, रेड लाइट एरिया पर गया।

एनजीओ की मदद से कई लड़कियों को इस गंदगी से निकाला। मैं इस तरह की फिल्म को हमेशा से डायरेक्ट करना चाहता था. इस फिल्म के लिए मैंने काफी मेहनत की है।

 

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending