ऑफ़बीट
Intimacy दिखाने को बॉलीवुड की फिल्मों में भी होता है Real Sex
मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों सेक्स टाबू यानी सेक्स वर्जना का दौर गायब हो चुका है। ऐसा कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी। हमें सेक्स आधारित कई फिल्में देखने को भी मिल जाती हैं।
कामसूत्र भी ऐसी ही फिल्मों में से एक है। कहा जाता है कि इस फिल्म में अदाकारों के बची दिखाए गए इंटीमेट सीन पूरी तरह वास्तविक यानी रीयल थे। साफ है कि इस फिल्म में हीरो हीरोइन के बीच असलियत में सेक्स हुआ था।
सिर्फ ‘कामसूत्र’ ही क्यों, कई ऐसी फिल्में हैं जिसमें फिल्माए गए सेक्स सीन एकदम असली हैं। सेक्स सीन को रियलिस्टिक बनाने के लिए स्क्रीन पर रियल इंटीमेसी दिखाई जाती है और दिखाई भी गई थी। हॉलीवुड ही नहीं, बॉलीवुड फिल्मों में भी रियल सेक्स सीन दिखाए गए हैं।
इन फिल्मों में रियल कैरेक्टर्स और रीयल सेक्स ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इन फिल्मों की कुछ क्लिप भी लीक हुई थीं और वीडियो वायरल हो गया था। आगे जानें ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में जिसमें कैरेक्टर्स ने किया रियल सेक्स-
9 सॉन्ग्स फिल्म के एक्टर Kieran O’Brien और एक्ट्रेस Margo Stilley के बीच रियल सेक्स सीन किए गए थे। इस वजह से फिल्म काफी विवादित रही थी।
लव फिल्म की कहानी एक स्कूली स्टूडेंट और उसकी पूर्व गर्लफ्रेंड के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में कपल के बीच निभाए गए सभी सेक्स सीन असली हैं।
इंटिमेसी एक ब्रिटिश फिल्म है। इसमें दो अजनबियों की कहानी है, जो सेक्शुअल ग्रेटीफिकेशन के लिए हर हफते एक–दूसरे से मिलते हैं। दोनों घुलते मिलते हैं और एक-दूसरे से प्यार कर बैठते हैं। फिल्म में सभी सेक्स सीन रियल हैं।
साल 2003 में आई रसियन मूवी केन पार्क डायरेक्टर लैरी क्लार्क की पर्सनल डायरी पर आधारित बताई जाती है। इसमें कई सेक्स सीन असली होने के इशारे देते हैं।
अ रियल यंग गर्ल की कहानी एक 14 साल की बोर्डिंग स्कूल लड़की के सेक्शुअल अवेकनिंग यानी यौन जागरूकता के बारे में है। एलिस नाम की यह लड़की एक लड़के साथ सेक्स करती नजर आती है।
बैसे मोई फिल्म डेसपेंटस के नॉवेल पर बेस्ड है। इसमें दो लड़कियां गैंगरेप का शिकार होने के बाद क्राइम के रास्ते पर चल पड़ती हैं। फिल्म में कई रीयल सेक्स सीन हैं।
‘इन द रेल्म ऑफ सेंसेज’ की कहानी एक साइको किलर लेडी की है, जो अपने सेक्स के बाद अपने पार्टनर को मार देती है।
रोमांस फिल्म एक लड़का और एक लड़की की कहानी है, जो एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। फिल्म में कई रियल सेक्स सीन हैं।
ऑफ़बीट
Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने
नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।
जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।
एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।
ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?
एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’
-
लाइफ स्टाइल1 day ago
सुबह डल नजर आता है चेहरा, तो अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
-
नेशनल3 days ago
लोकसभा चुनाव: यूपी की 10 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी, इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
नेशनल2 days ago
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव
-
नेशनल3 days ago
प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद में डाला वोट, मतदान केंद्र पर लोगों ने लगाए जय श्री राम के नारे
-
प्रादेशिक3 days ago
सलमान खान फायरिंग मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार, शूटर्स को पैसे और घर के बाहर रेकी में की थी मदद
-
नेशनल3 days ago
सीबीआई केस में मनीष सिसोदिया को राहत नहीं, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत 15 मई तक के लिए बढ़ाई
-
नेशनल3 days ago
लोकसभा चुनाव: तीसरे चरण के लिए मतदान जारी, अमित शाह ने डाला वोट
-
नेशनल1 day ago
अरुणाचल प्रदेश में 28 असंतुष्ट नेताओं को बीजेपी ने पार्टी से किया बाहर