Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

सर्च ऑपरेशन में सामने आएगा डेरा का ‘सच’, आर्मी-ड्रोन-प्रशासन सब मुस्तैद

Published

on

Loading

चंडीगढ़। हरियाणा के सिरसा के पास डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और जिला प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था और कफ्र्यू के बीच तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

यह तलाशी सेवानिवृत्त न्यायाधीश ए.के.एस पवार की निगरानी में हो रही है। इन्हें पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने नियुक्त किया था। इस तलाशी की वीडियोग्राफी भी की जा रही है।

तलाशी अभियान को 10 भागों में बांटा गया है। इस अभियान के लिए एसपी रैंक के अधिकारियों की 10 टीमें बनाई गई हैं। अर्धसैनिक बलों और हरियाणा पुलिस के साथ वरिष्ठ पुलिस प्रशासन और पुलिस अधिकारी भी इस तलाशी अभियान में शामिल हैं। डेरा के विभिन्न क्षेत्रों की तलाशी के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेटों को नियुक्त किया गया है। इसमें पुलिस, राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और अन्य विभागों के अधिकारी भी शामिल हैं।

बम निरोधक दस्ते, कमांडोज, स्निफर डॉग की भी तैनाती की गई है। सिरसा और आसपास के क्षेत्रों से डेरा मुख्यालय जाने वाली सभी सडक़ों को सील कर दिया गया है। इसके अलावा सेना की 4 टुकडिय़ों को रिजर्व रखा गया है। ड्रोन से डेरे की निगरानी की जा रही है। पूरे तलाशी अभियान की वीडियोग्राफी की जा रही है। इसके लिए 50 वीडियोग्राफर पहुंचे हैं।

इस ऑपरेशन के तहत डेरा से जो भी आपत्तिजनक सामग्री मिलेगी उसे जब्त किया जाएगा। इसके साथ ही डेरा मुख्यालय की ग्राफिकल मैपिंग भी की जाएगी ताकि डेरा मुख्यालय के चप्पे-चप्पे के बारे में पता चल सके कि डेरा परिसर में कहां-कहां क्या कुछ है। भविष्य में भी यह जानकारी प्रशासन सरकार के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

गौरतलब है कि दो साध्वियों के साथ दुष्कर्म में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिह को अदालत ने 20 साल कैद की सजा सुनाई है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending