Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

हवसी बाबा की गंदी करतूत, महिला के साथ करता था ऐसे काम…

Published

on

Loading

जोधपुर (राजस्थान)। देश में फर्जी बाबाओं का गंदा खेल लगातार मीडिया में सुर्खिया बटौर रहा है। आसाराम और बाबा राम रहीम जेल की हवा खा रहे हैं क्योंकि दोनों ही धर्म की आड़ में कई शर्मनाक काम को अंजाम देते थे। ऐसे बाबा धर्म की आड़ में महिलाओं के साथ यौन शोषण करने में सबसे आगे पाए जाते हैं।

इसी कड़ी में एक और बाबा के खिलाफ उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी थाने में महिला (45) ने रेप व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। इस बाबा का नाम महंत सुंदर दास महाराज बताया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला महंत की शिष्या रही है। महिला ने पहले इस बाबा पर छेडख़ानी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करायी थी। इस पूरे मामले में पुलिस जांच की बात कह रही है। पुलिस के मुताबिक मामला काफी विवादित है, इसलिए इसलिए अभी महंत को गिरफ्तार नहीं किया गया है।Image result for महंत सुंदर दास महाराजमहंत का राजस्थान में जोधपुर से 50 किलोमीटर आगे बिराई में रामधाम नाम से बड़ा आश्रम है, जहां सैकड़ों लोग रहते हैं। जोधपुर से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में सब्जीमंडी इलाके की केदारनाथ बिल्डिंग में भी 2000 गज में महंत का तीन मंजिल का आश्रम है। दिल्ली में इस बाबा को लोग खूब जानते हैं।

पीडि़त महिला का पूरा परिवार इस बाबा का भक्त बताया जा रहा है। पीडि़त महिला के अनुसार उसकी सास और देवरानी भी जबरन उसे महंत के कमरे में भेजा करते थे। कुल मिलाकर पुलिस इस मामले में अपने कदम फूंक -फूंक रख रही है। हालांकि देश में फर्जी बाबाओं के शर्मनाक खेल लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे बाबाओं पर नकेल कसना बेहद जरूरी है जो धर्म की आड़ में गंदा खेल खेलते हैं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending