Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

गौरी लंकेश के हत्यारों की तलाश के लिए कर्नाटक एसआईटी ने लोगों से मदद मांगी

Published

on

Loading

बेंगलुरू, 7 सितंबर (आईएएनएस)| कर्नाटक पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश के हत्यारों का पता लगाने के लिए गुरुवार को जनता से जानकारी मांगी।

बेंगलुरू पुलिस आयुक्त कार्यालय के एक बयान में कहा गया, आम लोगों से गौरी लंकेश की हत्या के मामले में किसी भी तरह की सूचना फोन नंबर 9480800202 पर देने का आग्रह किया जाता है।

मुख्यमंत्री ने शीर्ष पुलिस अधिकारियों से मिलने के बाद बुधवार को पुलिस महानिरीक्षक बी.के. सिंह की अगुवाई में एसआईटी का गठन किया।

लोकप्रिय कन्नड़ साप्ताहिक पत्रिका ‘लंकेश पत्रिके’ की संपादक गौरी लंकेश (55) की मंगलवार की रात अज्ञात हमलावरों ने उनके घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। उनकी हत्या से समूचे देश और अन्य देशों के पत्रकार सदमे में हैं और कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टियां इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को खामोश करने की गहरी साजिश के रूप में देख रही हैं।

Continue Reading

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending