Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

दिल के अच्छे डॉक्टर का पता पूछा और जावेद हबीब को पड़ गया हार्ट अटैक

Published

on

Loading

यमुनानगर। देश के महशूर हेयर ड्रेसर जावेद हबीब को हार्ट अटैक पड़ा है। हबीब हरियाणा के यमुनानगर में एक हेयर सैलून का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे। इस कार्यक्रम के दौरान ही उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।

ये घटना उस वक्त की है, जब वह उद्घाटन के बाद एक व्यक्ति की कटिंग भी कर चुके थे और प्रेस कॉन्फ्रेंस में व्यस्त थे। इसी दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द हुआ। उन्होंने शहर में दिल के अच्छे डॉक्टर के बारे में पूछा, लेकिन इससे पहले कि उनके सवाल का जवाब मिल पाता, वह गिर पड़े। लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत में फिलहाल सुधार बताया जा रहा है।

बता दें कि देश भर में जावेद हबीब के करीब 200 सैलून चल रहें हैं, जिसमे लगभग 700 हेयर स्टाइलिस्ट कार्य करते हैं। वैसे हेयर स्टाइलिंग में अपना करियर बनाने वाले जावेद जेएनयू से फ्रेंच लिटरेचर में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उन्होंने लंदन के मौरिस स्कूल ऑफ हेयर ड्रेसिंग और लंदन स्कूल ऑफ फैशन से आर्ट एंड साइंस ऑफ हेयर स्टाइलिंग एंड ग्रूमिंग में दो साल का डिप्लोमा किया है। वो सनसिल्क के ब्रांड एम्बेसडर भी हैं।

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending