Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

दिल्‍ली में महिला होटलकर्मी के कपड़े उतारने की कोशिश, CCTV फुटेज में दिखा सच

Published

on

महिला होटलकर्मी, मैनेजमेंट, मैनेजर, छेड़छाड़, पीड़िता, CCTV फुटेज

Loading

दिल्ली। राजधानी के 5 स्टार होटल में महिला होटलकर्मी से छेड़छाड़ की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने पर खलबली मच गई। छेड़छाड़ का आरोपी कोई और नहीं बल्कि होटल का सिक्योरिटी मैनेजर है। आरोपित के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय होटल मैनेजमेंट ने पीड़ित को ही टर्मिनेट कर दिया।

33 वर्षीय पीड़िता के मुताबिक, वह पिछले दो साल से दिल्ली के एक नामी 5 स्टार होटल के गेस्ट रिलेशन सेक्शन में नौकरी कर रही है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि सिक्योरिटी मैनेजर पवन दहिया युवती से छेड़छाड़ कर रहा है। वह उसकी साड़ी का पल्लू खींचकर उसके कपड़े उतारने की कोशिश करता दिख रहा है।

पवन के साथ उसका एक करीबी कर्मचारी भी उस कमरे में मौजूद है। इसे बाद में वह बाहर भेज देता है। पीड़िता की शिकायत के अनुसार, पवन पिछले कई माह से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था। 29 जुलाई को जब पवन का बर्थडे था तो उसने पीड़िता को अपने रूम में बुलाया और उसका पल्लू खींचने लगा।

यह भी पढ़े : ज्यादा धूम्रपान से हो सकता है इरेक्टाइल डिस्फंक्शन

यह भी पढ़े : OMG! दीपिका–रणवीर की फोटो देख आप नहीं रह पाएंगे होश में

उसने पीड़िता को उसका मनपसंद गिफ्ट दिलवाने की बात कही। इसी बीच एक होटलकर्मी वहां आ गया और मौका पाकर पीड़िता वहां से निकल गई। इसके बाद शिफ्ट पूरी कर जब वह घर जाने लगी तो पवन ने दो बार उसे कार में भी बिठाने की भी कोशिश की। महिला ने होटल के एचआर डिपार्टमेंट में पवन की शिकायत की लेकिन आरोपित के खिलाफ कोई कार्रवाई
नहीं हुई।

पीड़िता ने बताया कि घर आकर उसने पति को आपबीती सुनाई। पति के कहने पर उसने एक अगस्त को दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट थाने में मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कराया। लापरवाही देखिए कि पुलिस ने भी आरोपित के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, लेकिन होटल मैनेजमेंट ने जरूर पीड़िता के खिलाफ एक्शन ले लिया।

दरअसल, 17 अगस्त यानी गुरुवार को अचानक पीड़िता को होटल से टर्मिनेट कर दिया गया। साथ ही उस होटलकर्मी को बाहर कर दिया गया, जिसने पीड़िता को घटना का सीसीटीवी फुटेज मुहैया करवाया था। पीड़िता ने पुलिस से इंसाफ की गुहार
लगाई है।

 

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending