Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अमित शाह का भोपाल में जोरदार स्वागत, बैठकें शुरू

Published

on

Loading

भोपाल, 18 अगस्त (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तीन दिवसीय प्रवास पर आज (शुक्रवार) भोपाल पहुंचे। उनका यहां जोरदार स्वागत किया गया। उन्हें पार्टी दफ्तर तक पहुंचने में लगभग दो घंटे से ज्यादा का समय लग गया। उसके बाद दफ्तर में बैठकों का सिलसिला शुरू हुआ। शाह सुबह नौ बजे विशेष विमान से स्टेट हैंगर पर पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अनेक नेताओं ने उनकी अगवानी की। शाह के स्वागत में पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। शाह ने रास्ते में पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। रास्ते में कई स्थानों पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

शाह के पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक, उन्हें गुरुवार रात को नियमित उड़ान से आना था, मगर वे उससे नहीं आ पाए थे, उसके बाद निजी विमान से आने का ऐलान किया गया। बाद में मुख्यमंत्री चौहान ने स्वयं मौजूद कार्यकर्ताओं को बताया कि विमान में तकनीकी खराबी के कारण उनके आने के कार्यक्रम में तब्दीली की गई।

शाह शुक्रवार सुबह निजी विमान से भोपाल पहुंचे। उनका स्टेट हेंगर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, उपाध्यक्ष प्रभात झा सहित कई नेताओं ने उनका स्वागत किया, जहां से वे वीआईपी गेस्ट हाउस में पहुंचे। इसके बाद वे पार्टी दफ्तर के लिए रवाना हुए।

पार्टी दफ्तर पहुंचने पर शाह का स्वागत हुआ और यहां पहुंचते ही उन्होंने बैठकों का दौर शुरू हुआ। शाह यहां 20 अगस्त तक भोपाल में रहेंगे और पार्टी दफ्तर में ही रुकेंगे।

Continue Reading

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending