Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

लाइफ स्टाइल

खबूसूरत लड़कों को देखकर लड़कियों के मन में आती हैं ये 5 बातें

Published

on

लड़कियों, खबूसूरत लड़कों, मन, हीरो

Loading

‘आप आदमी दिलचस्‍प मालूम होते हैं’। पुरानी फि‍ल्‍मो में आपने यह डॉयलॉग अकसर हिरोइन के मुंह से हीरो के लिए बोलते हुए देखा–सुना होगा। इसी तरह लड़कियों को ऐसे लड़के ज्यादा पसंद आते हैं, जो देखने में खूबसूरत और आकर्षक होने के साथ-साथ अच्छी और दिलचस्‍प बातें भी करना जानते हों।

खासतौर से खुश रहने वाले लड़कों पर तो लड़कियां चु‍टकियों में फिदा हो जाती हैं, लेकिन यह बात वो जाहिर होने नहीं देतीं। मन में छिपाये रखती हैं। मजे कि बात यह है कि जो हैंडसम लड़का चाहे वह हीरो या कोई सेलेब्रिटी ही क्‍यों न हो, उसके बारे में अपनी पसंद बताने में लड़कियां जरा भी संकोच नहीं करतीं।

जब भी लड़कियों के सामने कोई हैंडसम लड़का आता है उनके दिमाग में कौन सी बातें चल रही होती हैं, आप भी जानिये…

  1. बातचीत करना चाहती हैं :किसी भी हैंडसम लड़के को देखकर लड़कियां भले ही कोई रिस्‍पांस न दें, लेकिन उनसे बात करने की इच्छा उनके मन हिलोरें मार रही होती हैं। ऐसे में अगर वो लड़का उन्हें तवज्‍जो दें तो उन्हें और भी अच्छा लगता है।
  2. हमेशा नजरों के सामने देखने की इच्‍छा :कोई हैंडसम लड़का ऑफिस में मिल जाए तो लड़कियां उसे हमेशा अपने नजरों के सामने ही बिठाना चाहती हैं। जब भी मौका मिलता है वो उसे चुपके से निहार लेती हैं।
  3. शादी-शुदा न हो :हैंडसम लड़का अगर शादीशुदा है तो उन्‍हें देखकर लड़कियों के दिमाग में अक्सर यह बात चला करती है कि काश उसकी शादी न हुई हो। वो सिंगल होता।
  4. तलाशती हैं दोस्ती का मौका:हैंडसम लड़के को देखकर हर लड़की ये सोचती है कि उस लड़के से दोस्ती कैसे की जाए। वह किसी न किसी बहाने उससे दोस्ती करने का मौका तलाशती रहती हैं।
  5. रोमांस कैसे करता होगा:हैंडसम लड़के को देखकर अक्सर लड़कियां सोचती हैं कि वह लड़का रोमांस कैसे करता होगा। अगर उसके साथ उसकी जोड़ी बनती है तो वह कैसी लगेगी।

 

लाइफ स्टाइल

थका-थका रहता है शरीर, ये हो सकता है कारण; जानें उपाय

Published

on

By

Loading

नई दिल्ली। गलत लाइफस्टाइल व दिनभर की भागदौड़ से शरीर का पूरी तरह से थकना तो स्वाभाविक है, लेकिन कभी-कभी अगर कुछ ज्यादा काम न भी हुआ तो भी शरीर थका-थका नजर आने लगता है। ऐसे में आपको अपने लाइफस्टाइल पर ध्यान देने की जरूरत है।

हम यहां बताएंगे कि आप किस तरह से थकान दूर कर सकते हैं।

इन कारणों से होती है थकावट

अगर आप 5 से अधिक कप चाय-कॉफी या फिर कोल्‍ड ड्रिंक्‍स का सेवन करते हैं तो आप पूरे दिन थकावट महसूस करेंगे।

अधिकतर लोग खासतौर पर महिलाएं अपनी डाइट में प्रोटीन, विटामिन-डी3, बी12 आदि की मात्रा कम लेते हैं।

शरीर में इस पोषक तत्‍वों की कमी के कारण भी आपको थकावट महसूस हो सकती है।

अगर आप दिनभर में कम चलते-फिरते हैं और एक्‍सरसाइज नहीं करते हैं तो आपको एक ही स्‍थान पर बैठे-बैठे थकावट महसूस हो सकती है।

ब्‍लड शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव आने से भी थकावट महसूस होती है।

अगर आपकी मांसपेशियां कमजोर हैं तो आपको थकान लग सकती है।

थकावट दूर करने के लिए करे ये उपाय

नियमित रूप से पानी में भीगी हुई 2 काली किशमिश जरूर खाएं। इससे आपका शुगर लेवल नियंत्रित रहेगा।

अपनी डाइट में ग्रीन और रेड जूस को शामिल करें।

संभव हो तो रोज खीरा, पुदीना, नारियल पानी को मिक्‍स करके सुबह सबसे पहले इसका जूस पियें।

रेड जूस में आप सेब, चुकंदर, गाजर आदि का रस पी सकते हैं।

यह आपके शरीर को डिटॉक्‍स करेगा और आपको थकान महसूस नहीं होगी।

चाय और कॉफी के स्‍थान पर फलों का सेवन करें।

ऐसे फल खाएं जिनमें विटामिन-सी की मात्रा अधिक हो इससे आपका एनर्जी लेवल हमेशा हाई रहेगा।

आयरन से भरपूर खाना खाएं। इसके लिए आहार में पालक, कद्दू, सीड्स और मीट को शामिल कर सकते हैं।

आसानी से पचने वाला भोजन करें। इसके लिए फर्मेंटेड, स्‍प्राउटेड, सूर्य की रोशनी में ड्राई किया गया आहार खा सकते हैं।

डाइट में प्रोटीन की उचित मात्रा को जरूर शामिल करें।

डिस्क्लेमर: उपरोक्त लेख सिर्फ सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.

Continue Reading

Trending