Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

सपा के दो एमएलसी ने दिया इस्तीफा, कर सकते हैं भाजपा का रुख

Published

on

उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सपा,एमएलसी, इस्तीफा, भाजपा 

Loading

लखनऊ| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी सियासी उठापटक का दौर शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी (सपा) को बड़ा झटका उस समय लगा जब शनिवार को विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) और राष्ट्रीय शिया समाज के संस्थापक सदस्य बुक्कल नवाब ने सभापति को अपना इस्तीफा दे दिया। उनके अतिरिक्त एमएलसी यशवंत सिंह ने भी इस्तीफा दे दिया है।

बुक्कल नवाब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी की तारीफ की है। ऐसा माना जा रहा है कि सपा के ये दोनों एमएलसी भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

बुक्कल नवाब ने कहा कि एक साल से वह पार्टी में घुटन महसूस कर रहे थे। समाजवादी पार्टी एक अखाड़ा बन गया है। पार्टी में मुलायम सिंह यादव का अपमान हो रहा है।

सपा सूत्रों की मानें तो इनके अलावा एमएलसी मधुकर जेटली भी इस्तीफा दे सकते हैं। इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह लखनऊ पहुंच चुके हैं। अमित शाह के लखनऊ आते ही सपा को बड़ा झटका लगा है। यह शाह के गेम प्लान का हिस्सा माना जा रहा है।

इस घटनाक्रम को कुछ मंत्रियों को एमएलसी बनाने का रास्ता बनाने के तौर पर देखा जा रहा है। रिक्त सीट पर भाजपा नेता उपचुनाव लड़ सकते हैं।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending