ऑफ़बीट
नाजायज संबंधों से परेशान महिला ने पति का प्राइवेट पार्ट काटा
प्राइवेट पार्ट काटकर पर्स में रख ले गई मायके
चेन्नई। तमिलनाडु के गुडियट्टम में पत्नी ने पति के अन्य महिला से नाजायज संबंधों से पनपे आक्रोश ने हैवानियत का रूप ले लिया। पत्नी ने इस कदर आपा खो दिया कि उसने पति का प्राइवेट पार्ट ही काट डाला।
इस क्रूरता के बाद भी पत्नी का मन नहीं भरा और वह पति को तड़पता छोड़ गई। साथ ही पति का कटा हुआ लिंग पर्स में रखकर मायके लिए निकल पड़ी।
सूचना पर पुलिस ने फौरन घेराबंदी कर महिला को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके पर्स से वह कटा हुआ लिंग भी बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को दोनों के बीच अवैध संबंधों को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद महिला ने यह हैवानियत भरी वारदात कर डाली। बतो दें कि महिला चार बच्चों की मां है!
पुलिस के मुताबिक महिला का नाम सरासु है और वह वन्नीयार समुदाय से ताल्लुक रखती है। वहीं जगादीसन पिछड़ी जाति से है। गुडियट्टम स्थित कपड़े की एक कंपनी में काम करने के दौरान दोनों में प्यार हो गया था। कुछ समय बाद दोनों ने शादी कर ली। शादी को 14 साल हो चुके हैं और दोनों के चार बच्चे ( 1 बेटा और 4 बेटियां) हैं। कुछ पारिवारिक झगड़ों के चलते सुरासु अपने मायके वी कोट्टा आ गई थी।
बीते 17 तारीख को दोनों के बड़े बेटे का जन्मदिन था। बेटे ने मां से जिद की कि वह बर्थ डे मनाने के लिए पापा के घर आए। इस बात को मानकर सुरसु जगादीशन के घर आई थी और रात होने पर वहीं रुक गई।
कपल लिंगुदरम में अपने घर में ही रुके। बुधवार की रात दोनों के बीच ऐक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के मामले पर झगड़ा हो गया।’ स्पेशल सब इंस्पेक्टर ए कृष्णामूर्ति ने बताया ‘महिला ने अपनी गैरमौजूदगी में पति पर दूसरी महिला को घर में लेकर आने का आरोप लगाया। दोनों के बीच रात 2 बजे तक झगड़ा चला।
पति के सो जाने के बाद महिला ने रसोई में रखे धारदार चाकू से पति का प्राइवेट पार्ट ही काट डाला। उन्होंने बताया कि घटना के बाद जगदीसन की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हो गए और उसे हॉस्पिटल लेकर गए। सर्जरी के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
ऑफ़बीट
Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने
नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।
जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।
एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।
ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?
एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’
-
लाइफ स्टाइल20 hours ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल2 days ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल2 days ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल2 days ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
नेशनल2 days ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
नेशनल1 day ago
राजनाथ सिंह ने लखनऊ लोकसभा सीट से दाखिल किया नामांकन, सीएम योगी भी रहे मौजूद
-
नेशनल1 day ago
स्मृति ईरानी ने अमेठी से किया नामांकन, एमपी के सीएम मोहन यादव भी रहे मौजूद