Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अमरनाथ यात्रियों से भरी बस में भीषण ब्लास्ट, एक की मौत, 10 घायल

Published

on

Loading

बस में सवार सभी यात्री यूपी के

श्रीनगर। अमरनाथ यात्रा को जा रहे यात्रियों की बस में ब्लास्ट से एक यात्री की मौत हो गई वहीं 10 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में ब्लास्ट एक सिलेंडर फटने के कारण हुआ। बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी यात्री उत्तर प्रदेश के हैं और वो अपने साथ रसोई गैस सिलेंडर समेत खाना बनाने के सामान भी साथ ले जा रहे थे।

हादसा अनंतनाग के मीर बाजार में हुआ। जानकारी के अनुसार बस उत्तर प्रदेश के नंबर पर रजिस्टर्ड थी जो कि श्रद्धालुओं को श्रीनगर से जम्मू की ओर ले जा रही थी।

कुछ मीडिया रिपोटर््स के अनुसार बस के गैस सिलेंडर में स्पार्क की वजह से ब्लास्ट हुआ। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है और सिलेंडर फटने को ही ब्लास्ट की वजह बताया जा रहा है।

ब्लास्ट इतना तीव्र था कि गाड़ी के पिछले हिस्से के शीशे उड़ गए। घायलों को तुरंत नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान एक यात्री ने दम तोड़ दिया। अन्य घायलों का उपचार किया जा रहा है।

नेशनल

प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे

Published

on

Loading

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”

प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।

​कांग्रेस महा​सचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के ​पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।

Continue Reading

Trending