Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मुंबई विस्फोट मामले में सलेम, 5 अन्य दोषी करार

Published

on

Loading

मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)| विशेष टाडा अदालत ने शुक्रवार को 1993 के मुंबई में हुए श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोट के मामले में माफिया डान अबु सलेम सहित छह लोगों को दोषी करार दिया, जबकि एक आरोपी को दोषमुक्त करार दिया। लोक अभियोजक दीपक साल्वे ने कहा कि दोषी पाए गए आरोपियों में पुर्तगाल से 2005 में प्रत्यर्पित कर लाया गया माफिया डॉन अबु सलेम, मुस्तफा दोसा, मोहम्मद ताहिर मर्चेट उर्फ ताहिर टकला, करीमुल्लाह खान, रियाज सिद्दीकी और फिरोज अब्दुल राशिद खान शामिल हैं। मुस्तफा दोसा को संयुक्त अरब अमीरात से प्रत्यर्पित कर लाया गया है।

साल्वे ने मीडिया से कहा कि एक अन्य प्रमुख आरोपी अब्दुल कयूम को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया गया। फिल्म स्टार संजय दत्त के घर हथियार और गोला-बारूद पहुंचाने में कयूम ने सलेम का साथ दिया था। कयूम को 13 फरवरी, 2007 को गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने कहा कि विशेष टाडा अदालत के न्यायाधीश जी.ए. सनप ने अगली सुनवाई की तारीख 19 जून तय की है। इस दिन विशेष अदालत दोषियों के लिए सजा तय करने पर बहस की तारीख तय करेगी।

दोषी ठहराए गए सभी आरोपी और दोषमुक्त किया गया आरोपी, सभी विशेष न्यायाधीश सनप के समक्ष उस समय मौजूद थे, जब खुली अदालत में फैसला सुनाया गया।

सलेम पर हथियार व गोलाबारूद सहित आरडीएक्स की आपूर्ति का आरोप था, जिसका विस्फोट में इस्तेमाल किया गया था।

आरोपियों को व्यक्तिगत तौर पर या संयुक्त तौर पर प्रमुख आरोपों के लिए दोषी करार दिया गया। इसमें साजिश रचने, आतंक, हथियार व गोला-बारूद की आपूर्ति करने, हत्या, सार्वजनिक व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप शामिल हैं। यह विस्फोट 13 जगहों पर किए गए थे, जिसमें 257 लोगों की मौत हुई थी।

साल्वे के अनुसार, यह श्रृंखलाबद्ध विस्फोट छह दिसंबर, 1992 के बाबरी मस्जिद विध्वंस के बदले के तौर पर किया गया था। विध्वंस के बाद मुंबई में दिसंबर 1992 व जनवरी 1993 में दो चरणों में खूनी सांप्रदायिक दंगे हुए थे।

अभियोजनन पक्ष ने कहा कि दाऊद गिरोह के सदस्यों ने अपने स्थानीय गुंडों टाइगर मेनन, दोसा भाइयों व अन्य के साथ मिलकर मुंबई में आतंकी कृत्य की साजिश रची थी।

इनके तीन नापाक इरादे थे, जिसमें भारत सरकार को आतंकित करना, लोगों के बीच आतंक फैलाना, आम जन के बीच सांप्रदायिक फूट डालकर समाज के एक वर्ग अलग-थलग करना था।

अपने घृणित कृत्यों को अंजाम देने के लिए साजिशकर्ताओं ने घातक हथियार व गोलाबारूद, डेटोनेटर्स, हथगोले, करीब तीन टन घातक आरडीएक्स (रिसर्च एंड डेवलेपमेंट विस्फोटक या साइक्लोट्राइमेथलीन ट्राईनाइट्रामीन) का इस्तेमाल किया था। इसका इस्तेमाल द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद पहली बार इतने बड़े पैमाने पर किया गया था।

इससे पहले इसी मामले में विशेष टाडा अदालत ने 100 आरोपियों को दोषी करार दिया था। इसमें याकूब अब्दुल रजाक मेनन भी शामिल था, जिसे 30 जुलाई, 2015 को फांसी दी गई।

फिल्म अभिनेता संजय दत्त को आतंकवाद के आरोपों से बरी किया गया, लेकिन उन पर शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा चलाया गया और दोषी करार दिया गया था। संजय दत्त ने अपनी पूरी सजा काटी और उन्हें फरवरी 2016 में जेल से रिहा किया गया।

13 साल तक चली लंबी सुनवाई के अंत में सितंबर 2006 में 12 आरोपियों को मौत की सजा सुनाई गई थी, जिसमें से 10 की सजा को सर्वोच्च न्यायालय ने आजीवन उम्रकैद में बदल दिया था। अन्य 20 आरोपियों को उम्र कैद की सजा दी गई थी।

Continue Reading

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending