Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

छत्तीसगढ़ के चिकित्सक फ्रांस में लेंगे प्रशिक्षण

Published

on

Loading

रायपुर, 10 जून (आईएएनएस/वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के चिन्हित चिकित्सक फ्रांस के विश्व प्रसिद्ध संस्थान ‘दी यूनियन’ की मदद से वहां के विश्वविद्यालयों में प्रशिक्षण लेंगे। फ्रांस और लंदन द्वारा दी जा रहीं सेवाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री अजय चन्द्राकर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए 10 दिवसीय शैक्षणिक दौरे पर गया था।

अध्ययन दल में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव एम.के. राउत स्वास्थ्य विभाग के सचिव सुब्रत साहू और स्वास्थ्य आयुक्त आरण्प्रसन्ना शामिल थे। इस दौरान मंत्री श्री चन्द्राकर सहित प्रतिनिधिमंडल ने दी यूनियन संस्थान के अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जोस लुईस केस्ट्रो से सद्भावना मुलाकात कर इस संबंध में विस्तार से विचार-विमर्श किया था।

फ्रांस का दी यूनियन संस्थान लगभग 100 वर्ष पुरानी है, जो मुख्यत: टी.बी. और फेफड़ों की बीमारी की रोकथाम के लिए विश्व के 140 देशों में कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ में भी वर्तमान में यह संस्था राज्य के सात जिलों में टीबी नियंत्रण के लिए सहायता प्रदान करती है।

स्वास्थ्य आयुक्त आरण्प्रसन्ना ने बताया, दी यूनियन संस्था छत्तीसगढ़ में टीबी नियंत्रण के लिए राज्य में तकनीकी सेवाएं, स्टेट टीबी एवं डिमांस्ट्रेशन सेंटर छत्तीसगढ़ में प्रशिक्षण के लिए मानव संसाधन की व्यवस्था के लिए भी सहायता करेगी। दी यूनियन संस्था द्वारा टीबी के क्षेत्र में संयुक्त शोध करने के लिए भी विचार किया गया, जिसमें फेलोशिप और पी.एच.डी. पाठ्यक्रम के लिए प्रदेश के चिकित्सकों को आर्थिक मदद दी जाएगी।

Continue Reading

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending