Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान में 10 मजदूरों की गोली मारकर हत्या

Published

on

पाकिस्तान, हत्या, मजदूर, अंधाधुंध गोलीबारी,

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बंदरगाह शहर ग्वादर में शनिवार को गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 10 मजदूरों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए हैं। जियो न्यूज के मुताबिक, घटना ग्वादर के पिशगन और गंथ रोड इलाके की है।

पाकिस्तान, हत्या, मजदूर, अंधाधुंध गोलीबारी,

मोटरसाइकिलों पर सवार अज्ञात हमलावरों ने मजदूरों पर अंधाधुंध गोलीबारी की और घटनास्थल से फरार हो गए। बलूचिस्तान प्रांत के गृहमंत्री, सरफराज बुग्ती ने बताया कि हमले के समय मजदूर सड़क निर्माण परियोजनाओं पर काम कर रहे थे।

किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। स्थानीय अर्धसैनिक बल तलाशी अभियान में लगे हुए हैं। बुग्ती ने हमले की निंदा करते हुए कहा, “हम आतंकवादियों के सामने नहीं झुकेंगे।”

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending