Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

रूड़ी का तंज, बिहार का ‘असली मुख्यमंत्री’ जेल में है

Published

on

Loading

गोपालगंज (बिहार)। केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी ने यहां मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार का ‘असली मुख्यमंत्री’ जेल में है और उसी के इशारे पर प्रदेश में सरकार चल रही है।

उन्होंने कहा कि जेल में बंद शहाबुद्दीन और लालू प्रसाद के ऑडियो टेप के सार्वजनिक हो जाने के बाद यह बात साफ है कि बिहार सरकार की कमान लालू प्रसाद और कुख्यात अपराधियों के हाथ में है और उनके इशारे पर ही सरकार चल रही है।

रूड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब लाचार एवं असहाय हो गए हैं, यही कारण है कि बिहार में कानून-व्यवस्था की दिन-प्रतिदिन बिगड़ रही है।

उन्होंने कहा, “यहां शासन-प्रशासन जेल के अंदर से संचालित हो रहा है। आज बिहार की जनता त्रस्त एवं भयाक्रांत है। बिहार में हत्या, लूट, रंगदारी व भ्रष्टाचार चरम पर है।”

आईएएनएस ने जब दिल्ली विधानसभा में आप के एक विधायक द्वारा ‘ईवीएम हैकिंग’ दिखाए जाने पर प्रतिक्रिया मांगी, तो उन्होंने कहा कि आप अब दिल्ली नगर निगम चुनाव में हार के बाद बहाने ढूंढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि आप की राजनीतिक विश्वसनीयता अब खत्म हो गई है। इन सब के माध्यम से आप अब अंतिम लड़ाई लड़ रही है, क्योंकि जनता ने इस पार्टी को नकार दिया है।

उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली नगर निगम चुनाव में पहली बार उतरी और उसे 48 सीटें मिलीं। लगातार 10 साल से दिल्ली के तीनों निगमों पर काबिज रही भाजपा को तीसरी बार भी जीत मिली। खुद भाजपा नेताओं का कहना है कि काम न करने और भ्रष्टाचार के आरोपों के बावजूद जनता ने मोदी के नाम पर वोट दिया। उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत का भी असर पड़ा।

प्रादेशिक

मसूरी : खाई में गिरी कार, 6 कॉलेज स्टूडेंट्स की दर्दनाक मौत

Published

on

Loading

देहरादून। देहरादून-मसूरी मार्ग पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। ये हादसा चूनाखाल के पास तब हुआ जब एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें सवार चार युवक और दो युवतियों की मौत हो गई।

सभी 6 लोग राजपुर रोड स्थित एक कॉलेज में पढ़ाई करते थे। चार युवक और दो युवतियां मसूरी घूमने के लिए गए थे। सुबह के समय जब ये लोग देहरादून वापस लौट रहे थे, तब चूनाखान के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवती ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग दुर्घटना स्थल की ओर दौड़े। घटना की सूचना पुलिस और एसडीआरएफ को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद शव और घायलों को खाई से सड़क तक निकाला। रेस्क्यू टीम जब खाई में पहुंची तो कार सवार चार युवकों की मौत हो चुकी थी। और दो युवतियों की सांसें चल रही थीं। एक ने थोड़ी देर में दम तोड़ दिया और दूसरे की इलाज के दौरान मौत हो गई। शहर कोतवाल अरविंद चौधरी के मुताबिक, मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। सभी 6 लोग आईएमएस कॉलेज के स्टूडेंट बताए जा रहे हैं, इनके बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।

Continue Reading

Trending