Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

माल्या को भारत लाने को ईडी और सीबीआई की टीम लंदन में

Published

on

माल्या, लंदन, सीबीआई, ईडी

Loading

माल्‍या के प्रत्‍यर्पण को ईडी और सीबीआई ने कसी कमर

नई दिल्ली।  कर्ज चुकाए बिना भारत छोड़कर लंदन भागे शराब कारोबारी विजय माल्या का प्रत्यर्पण कराने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक संयुक्त टीम लंदन पहुंच गई है।

माल्या, लंदन, सीबीआई, ईडी

यह भी पढ़ें–जेटली का ऐलान; बेकार नहीं जाएगा जवानों का बलिदान, नहीं बख्शेंगे दोषियों को

 

पांच सदस्यीय संयुक्त टीम में सीबीआई के तीन अधिकारी और ईडी के दो अफसर शामिल हैं। ईडी और सीबीआई की यह संयुक्त टीम सोमवार को लंदन के लिए रवाना हुई थी।

सूत्रों ने कहा कि टीम भारतीय बैंकों का 8,191 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाए बिना मार्च 2016 में भारत छोड़कर ब्रिटेन भागे माल्या का प्रत्यर्पण कराने का प्रयास करेगी।

सरकार का कहना है कि उसकी एजेंसियां माल्या को न्याय के कटघरे में खड़ा करने के लिए उसे भारत वापस लाने का पूरा प्रयास कर रही हैं।

माल्या को पिछले महीने लंदन में गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया था। मामले की अगली सुनवाई 17 मई को होगी। भारत सरकार ने इस साल फरवरी में ब्रिटिश प्रशासन से माल्या के प्रत्यर्पण का आधिकारिक तौर पर आग्रह किया था।

यह भी पढ़ें–माल्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी, कर्ज लौटाने से हाथ खड़े किए

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending