Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

सीरियाई संकट और कोरिया को लेकर दो महाशक्तियों में वार्ता

Published

on

Loading

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सीरियाई संकट और कोरियाई प्रायद्वीप पर चर्चा की। व्हाइट हाउस की ओर से मंगलवार को जारी बयान के मुताबिक, “दोनों नेताओं के बीच बातचीत अच्छी रही। इस चर्चा में तनाव कम करने और शांति बहाल करने के उपायों पर बात हुई।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अमेरिका तीन से चार मई को कजाकिस्तान के अस्ताना में संघर्षविराम पर बातचीत के लिए अपने प्रतिनिधि भेजेगा। रूस के राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच सीरिया में संघर्षविराम का पालन करने के विकल्पों को खोजने पर बात हुई।

गौरतलब है कि पिछले महीने अमेरिका द्वारा सीरियाई सैन्यअड्डे पर हवाई हमले करने के बाद ट्रंप और पुतिन के बाद पहली बार फोन वार्ता हुई है।

ट्रंप ने छह अप्रैल को सीरिया के सैन्यअड्डे पर मिसाइल दागने के आदेश दिए थे। उन्होंने सीरिया में असद सरकार के कथित रासायनिक हमले पर प्रतिक्रियास्वरूप यह कदम उठाया था।

सीरिया के सरकारी टीवी ने अमेरिकी हमले को आक्रामक बताया था। रूस और सीरिया दोनों ने ही रासायनिक हमले होने की बात से इनकार किया था। रूस सरकार ने सीरिया में अमेरिकी हवाई हमलों की निंदा भी की थी।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending