प्रादेशिक
आगरा बवाल में 500 के खिलाफ मुकदमा, 9 गिरफ्तार
आगरा। फतेहपुर सीकरी और सदर थाने में शनिवार रात हुए बवाल के मामले में पुलिस ने 500 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें 30 हिंदूवादियों को नामजद किया गया है। नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर हुई है।
एसएसपी प्रीतिंदर सिंह ने बताया, बवालियों पर केस दर्ज किया गया है। अज्ञात को चिन्हित किया जा रहा है। गिरफ्तार 9 लोगों को जेल भेजा जा रहा है। 30 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट, डकैती, आगजनी और सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
बताया जा रहा है कि रात को ही घटना की सूचना सीएम योगी आदित्यनाथ तक पहुंचा दी गई थी। उन्होंने निर्देश दिया कि कानून अपना काम करेगा। स्थानीय भाजपा नेताओं ने लखनऊ में बात करने की कोशिश की, लेकिन सीएम ने किसी की नहीं सुनी। आईजी सुजीत पांडे ने बताया, ‘इस घटना में किसी भी प्रकार से बवालियों को बख्शा नहीं जाएगा। जो भी दोषी होंगे, कार्रवाई की जाएगी।’
डीआईजी महेश मिश्रा ने बताया, ‘कोई परेशानी थी तो वे अफसरों से शिकायत करते। कल जो किया गया वह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। दूसरी ओर, भाजपा के महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे का कहना है कि कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है। सीएम के निर्देश पर बवालियों पर कार्रवाई की गई है।
उधर, विधायक चौधरी उदयभान सिंह का कहना है कि पुलिस चाहती तो बवाल नहीं होता। एसएसपी और डीएम से बात करके वह फतेहपुर सीकरी लौट आए थे, लेकिन पुलिस ने गिरफ्तार लोगों से मारपीट की गई। बवाल करने वाले भाजपा के नहीं थे। फतेहपुर सीकरी थाने में नामजद हिंदूवादी नेताओं में बजरंग दल नेता जगमोहन चाहर, विहिप नेता सागर चौधरी, भोलू, भाजपा नेता उदय सहित 250 से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
क्या है पूरा मामला
20 अप्रैल को तेहरा जौताना इलाके में सब्जी व्यापारी फूल कुरैशी और रिजवान के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की थी। इस मामले में पुलिस ने ओमी टीकरी, संघ प्रचारक विक्रांत फौजदार, मूला चौधरी, विष्णु, पिंटू, रवि, प्रह्लाद सहित नौ के खिलाफ लूट और जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। इसे लेकर हिंदू संगठनों के लोगों में आक्रोश है। इन लोगों का कहना है कि विक्रांत घटना के समय मौके पर नहीं थे। पुलिस ने गलत मुकदमा दर्ज किया है। 22 अप्रैल की सुबह 11 बजे ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर लिया। कार्यकर्ताओं की मांग थी कि थाना फतेहपुर सीकरी के इंस्पेक्टर विनोद कुमार यादव को हटाया जाए, कार्यकर्ता और पदाधिकारियों पर दर्ज मुकदमा वापस लिया जाए और दूसरे पक्ष पर मुकदमा दर्ज करने किया जाए।
सीओ को मारा थप्पड़
कार्यकर्ताओं ने कुछ पुलिसवालों के साथ हाथापाई की। आरोप है कि विश्व हिंदू परिषद के प्रांत विद्यार्थी प्रमुख जगमोहन चाहर ने सीओ को थप्पड़ जड़ दिया। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और वहां भगदड़ मच गई। बाद में लोगों ने थाने पर पथराव कर दिया। पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया। दोनों ओर से तकरीबन आधे घंटे तक ईंट-पत्थर फेंके गए। इस दौरान कई लोगों को चोटें आईं। पुलिस ने मौके से छह कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
प्रदर्शन के बाद बढ़ाई गई फोर्स
हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं को पुलिस शहर के थाना सदर बाजार में ले आई थी। रात में हिंदू संगठनों और भाजपा नेताओं को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली वे सदर थाने पर पहुंच गए और हंगामा कर दिया। वे कार्यकर्ताओं को छोड़ने का दबाव बना रहे थे। उनके प्रदर्शन को देखते हुए सदर थाने पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए। देर रात तक हंगामा चलता रहा। भाजपा के कई नेता भी वहां पहुंच गए। लोगों को उग्र होते देख पुलिस ने यहां भी लाठीचार्ज किया। इससे आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। एक दारोगा संतोष कुमार की बाइक में आग लगा दी और उसकी सर्विस रिवाल्वर भी छीन ले गए।
प्रादेशिक
बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस
भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।
परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काटकर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।
अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।
-
ऑटोमोबाइल3 days ago
इन आसान उपायों से आप आसानी से बढ़ा सकते हैं अपनी बाइक का माइलेज
-
नेशनल3 days ago
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल23 hours ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय23 hours ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई