Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भाजपा विधायक ने टैक्‍स मांगने पर टोल कर्मी को पीटा, विवादित वीडियो में दिखा सत्‍ता का नशा

Published

on

भारतीय जनता पार्टी, भाजपा, विधायक, टोल टैक्‍स, टोल प्‍़लाजा, विवादित वीडियो, वायरल वीडियो

Loading

बरेली। भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक का विवादित वीडियो सामने आया है। इसमें भाजपा विधायक महेंद्र यादव एक टोल प्लाजा कर्मचारी को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी, भाजपा, विधायक, टोल टैक्‍स, टोल प्‍़लाजा, विवादित वीडियो, वायरल वीडियो

दरअसल बरेली के फतेहगंज पश्चिम टोल प्लाजा पर टोल प्लाजा कर्मचारी ने विधायक से टैक्स मांग लिया । इस पर महेंद्र ने आपा खो दिया और टोल प्लाजा कर्मचारी को जोर का थप्पड़ जड दिया। बताया जा रहा है कि भाजपा विधायक सीतापुर के बिसवां से एमएलए हैं।

विधायक ने गुंडागर्दी कर न सिर्फ अपनी बल्कि काफि‍ले की अन्‍य गाडि़यों को बिना टैक्‍स चुकाए ही टोल से रवाना करवा दिया। घटना 17 अप्रैल की शाम करीब 7.45 बजे की है। वीडियो में साफतौर से दिखाई पड़ रहा है कि दिल्ली की ओर से विधायक का काफिला आ रहा है। जब टोल प्लाजा कर्मचारी काफिले की गाड़ियों को रोकता है और टैक्स की मांग करता है। इस पर विधायक के समर्थक टोल कर्मचारियों से मारपीट करने लगते हैं। काफिला बिना टैक्स चुकाए ही आगे बढ़ जाता है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending