Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

एटीपी रैंकिंग : शीर्ष स्थान पर बरकरार एंडी मरे

Published

on

Loading

पेशेवर टेनिस संघ एटीपी, टेनिस, ब्रिटेन, नोवाक जोकोविक
मेड्रिड| ब्रिटेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे सोमवार को जारी हुई पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) की ताजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर अपना कब्जा जमाए हुए हैं। उनके 11,600 अंक हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इस सूची में सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविक 7,905 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं।

इसके अलावा शीर्ष 10 खिलाड़ियों की सूची में स्विट्जरलैंड के स्टान वावरिंका (5,605 अंक) तीसरे और रोजर फेडरर (5,125 अंक) चौथे स्थान पर हैं। इस सूची में स्पेन के दिग्गज राफेल नडाल (3,735 अंक) दो स्थान फिसलकर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं, वहीं जापान के की निशिकोरी ( 4,310 अंक) ने दो स्थान ऊपर उठते हुए पांचवां स्थान हासिल किया है। कनाडा के मिलोस राओनिक (4,165 अंक) इस सूची में छठे, क्रोएशिया के मारिन सिलिक (3,385 अंक) आठवें, आस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम ( 3,385 अंक) नौवें और फ्रांस के जो विल्फ्रेड सोंगा (2,905 अंक) 10वें स्थान पर हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending