Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिकी रेस्टोरेंट में गोलीबारी, दो की मौत

Published

on

Loading

वाशिंगटन। अमेरिका के एरिजोना राज्य में एक मॉल के अंदर स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई।
अधिकारियों ने कहा कि नॉर्थ टकसन में स्थित ला एंकेंटाडा मॉल के अंदर फायरबर्ड्स रेस्तरां में तीन परिचितों के बीच शुरू हुए वाद-विवाद के दौरान यह घटना घटी। इस झगड़े के कारण शुक्रवार शाम लगभग 7.30 बजे गोलीबारी हुई।

सीएनएन द्वारा शनिवार को जारी रपट के अनुसार, पिमा काउंटी शेरिफ के विभागीय प्रवक्ता कोडी ग्रेस ने कहा कि गोलीबारी रेस्तरां तक सीमित थी। ग्रेस ने कहा कि एक महिला के पैर में गोली लगी और एक स्थानीय अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। प्रवक्ता ने कहा, “इस झगड़े में शामिल तीनों व्यक्ति एक-दूसरे को जानते थे, लेकिन उनके बीच क्या रिश्ता था, इसकी जानकारी नहीं है।”

अधिकारियों ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि विवाद किस बात को लेकर हुआ था और गोलीबारी की नौबत कैसे आ गई। प्रत्यक्षदर्शी लौरा हैदर ने टकसन में सीएएनएन से संबद्ध केजीयूएन-टीवी से कहा, “ऐसा लगा जैसा दो सज्जनों के बीच लड़ाई हो रही है। मैंने देखा कि उसके बाद एक बंदूक निकल आई और उसने हमारे सामने ही उसके सिर में गोली मार दी।”

हार्डर ने कहा कि जिस समय उन्होंने देखा कि पास की एक टेबल पर कुछ नोकझोक हो रही है, उस समय रेस्तरां पूरी तरह भरा हुआ था। गोलीबारी के बाद हार्डर ने देखा कि बंदूकधारी व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति की महिला साथी की बांह पकड़ ली और उसे नीचे धकेल दिया। हार्डर ने कहा कि वह जब जमीन पर दुबक कर बाहर निकलने की कोशिश कर रही थीं, तब दो गोलियां दागे जाने की आवाज फिर सुनीं।

उन्होंने कहा, “मुझे लगा कि उसने उसे गोली मार दी।” गोलीबारी के साथ ही वहां मौजूद लोग चीखने-चिल्लाने लगे और रेस्तरां से बाहर भागने लगे।
एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, “वहां संभवत: 10 गोलियां दागी गईं। यह बहुत डरावना था।”

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending