Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका से आर-पार की लड़ाई के मूड में उत्तरी कोरिया

Published

on

Loading

प्योंगयांग। अमेरिका से तनातनी के बीच उत्तरी कोरिया ने शनिवार को देश की राजधानी प्योंगयांग में विशाल सैन्य परेड निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। उत्तरी कोरिया के तानाशाह किम जोंग अपने दादा के जन्मदिन की 105वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित इस विशाल सैन्य परेड में वेस्टर्न स्टाइल के सूट में पहुंचे। शहर के बीचोंबीच से होकर गुजरती इस परेड में महिला सैनिक भी शामिल थीं।

आयोजन स्थल पर अपने संबोधन में किम जोंग ने अमेरिका के राष्ट्रपति को लड़ाई के लिए भडक़ाने का आरोप लगाया। वहीं अमेरिकी अधिकारियों को इस बात का डर है कि तानाशाह इस मौके पर अपने छठवें परमाणु हथियार का परीक्षण कर सकते हैं।

उत्तरी कोरिया ने इस परेड में पनडुब्बी-प्रक्षेपित बैलिस्टिक मिसाइलों (एसएलबीएम) को विशेष रूप से परेड में प्रदर्शित किया है, जिसमें सुधार की तकनीकी क्षमता का संकेत मिलता है।

वहीं उत्तर कोरिया के दूसरे नंबर के अधिकारी ने कहा है कि देश अमेरिका के परमाणु हमले का जवाब देने को तैयार है। भव्य सैन्य परेड की शुरूआत से पहले एक समारोह में चो रयोंग-हे ने कहा कि हम आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार हैं और हम अपने तरीके से किसी भी परमाणु हमले का जवाब देने को तैयार हैं।

तनाव के बीच कोरियाई प्रायद्वीप में गहराया संकट
कोरियाई प्रायद्वीप में इन दिनों संकट गहरा गया है क्योंकि अमेरिका ने प्रायद्वीप की ओर अपना विमानवाहक पोत रवाना कर दिया है। वहीं दक्षिण कोरिया के साथ अभी तक का सबसे बड़ा संयुक्त सैन्य अभ्यास कर रहा है।
इसी बीच प्योंगयांग ने हाल ही में बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है और कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि यह देश कभी भी दूसरा परमाणु परीक्षण कर सकता है।

उधर वाइट हाउस के अधिकारियों का कहना है कि प्योंगयांग से निपटने के लिए सैन्य विकल्पों का आकलन किया जा रहा है। ट्रंप ने फॉक्स बिजनस नेटवर्क को बताया, ‘हम नौसैन्य बेड़ा भेज रहे हैं, जो बहुत शक्तिशाली है। किम गलत चीज कर रहे हैं। उत्तर कोरिया का एक मात्र बड़े सहयोगी चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने शुक्रवार को चेतावनी दी थी कि किसी भी क्षण संघर्ष शुरू हो सकता है। चीन और रूस दोनों ने ही संयम की अपील की है

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending