Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जम्मू-कश्मीर: राज्यपाल से मिली कांग्रेस, विधानसभा भंग करने की मांग

Published

on

Loading

जम्मू। कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल दल गुरुवार को जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल एन. एन. वोहरा से मिला और राज्य की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गठबंधन सरकार को भंग करने की मांग रखी।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल जम्मू में राज्यपाल से मिला और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने वोहरा को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें उनसे राज्य सरकार को भंग करने के लिए अपनी संवैधानिक शक्तियों का इस्तेमाल करने की मांग की गई है।

मीर ने कहा, “हमने राज्यपाल से कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की गिरी हालत बिना शक राज्य सरकार की असफलता साबित करती है..” कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि महबूबा मुफ्ती की सरकार सत्ता में बने रहने का संवैधानिक और नैतिक अधिकार खो चुकी है।

नेशनल

कैंसर से जूझ रहे सीपीआई नेता अतुल कुमार अंजान का निधन, लखनऊ के अस्पताल में ली अंतिम सांस

Published

on

Loading

लखनऊ। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान का शुक्रवार को निधन हो गया। वो लखनऊ के मेयो अस्पताल में भर्ती थे जहां उनका काफी समय से कैंसर का इलाज चल रहा था। उनकी हालत दिन ब दिन खराब होती जा रही थी। शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

बता दें कि अतुल अंजान ने अपना राजनीतिक सफर 1977 में शुरू किया था। वह सबसे पहले लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए थे। वह सबसे प्रतिभाशील और सक्रिय कम्युनिस्ट नेताओं में से एक थे।

वह टीवी डिबेट में और कई दूसरे राजनीतिक कार्यक्रमों में लगातार पार्टी का प्रतिनिधित्व करते थे। अपनी राजनीति का लोहा इन्होंने कॉलेज के दिनों से ही मनवा लिया था। छात्र राजनीति में इनके कद का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि अतुल कुमार अंजान 20 साल की उम्र में नेशनल कॉलेज स्टूडेंट्स यूनियन के अध्यक्ष बन गए थे। अतुल कुमार लगातार चार बार लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए. यूनिवर्सिटी के समय से ही वह लेफ्ट की विचारधारा पर चलते थे।

Continue Reading

Trending