Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

अखिलेश के प्रोजेक्ट गोमती रिवर फ्रंट की योगी ने दिये जांच के आदेश

Published

on

गोमती रिवर फ्रंट, अखिलेश, योगी आदित्यनाथ, कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन,

Loading

नई दिल्ली। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अखिलेश यादव के प्रमुख प्रोजेक्ट में से एक गोमती रिवर फ्रंट में हुए खर्च की जांच कराएंगे। इस संबंध में योगी ने शनिवार को वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रियों के साथ बैठक की।

गोमती रिवर फ्रंट, अखिलेश, योगी आदित्यनाथ, कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन,

बैठक में मुख्यमंत्री ने रिवर फ्रंट में हुए धन के खर्च की जांच के आदेश दिये। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नालों का पानी गोमती में ना गिरे यह सुनिश्चित किया जाए।

कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा, ‘गोमती रिवर फ्रंट की होगी जांच। जिस तरह से रिवर फ्रंट को तैयार किया गया वो ठीक नहीं था। नाले गिरते रहे और सौंदर्यीकरण कैसे होता रहा ये सवाल भी बैठक में उठाये गये।’

आपको बता दें की पिछले दिनों आदित्यनाथ ने गोमती रिवरफ्रंट विकास प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया था। इस दौरान गोमती की गंदगी को देख वह भड़क उठे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई।

उन्होंने परियोजना की प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि लगभग दो वर्ष पूर्व शुरू हुई इस परियोजना पर अभी तक 60 फीसदी से भी कम काम हो पाया है, जबकि परियोजना को इस वर्ष मई में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।

गौरतलब है कि परियोजना को पूरा करने के लिए अभी जल निगम को करीब 750 करोड़ रुपये भरवारा स्थित एसटीपी की क्षमता बढ़ाने एवं इंटर सेप्टिक ड्रेनों को भरवारा तक ले जाने के लिए आवश्यकता पड़ेगी। जबकि सिंचाई विभाग ने परियोजना को पूरा करने के लिए 900 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि की जरूरत पर बल दिया है।

गोमती रिवर फ्रंट परियोजना का लोकार्पण 16 नवंबर, 2016 को तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया था। परियोजना अभी भी अधूरी है। अखिलेश ने अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए करीब 1500 करोड़ रुपये का भारी भरकम बजट बनाया था।

अब तक इस पर करीब 900 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। गोमती रिवर फ्रंट परियोजना के तहत गोमती नदी के दोनों किनारों का सौंदर्यीकरण हुआ है। नदी किनारे जॉगिंग ट्रैक, साइकल ट्रैक और बच्चों के पार्क बनाए गए हैं।

बच्चों के लिए डिज्नी ड्रीम शो, टॉरनेडो फाउंटेंस, वॉटर थिएटर बनाए गए हैं। इसके अलावा योग केंद्र, विवाह भवन और ओपन थिएटर का भी निर्माण किया गया है। गोमती के किनारे क्रिकेट और फुटबॉल स्टेडियम भी बनाए गए हैं। स्टेडियम का नाम टेनिस खिलाड़ी गौस मोहम्मद के नाम पर है।

 

नेशनल

प्रज्वल रेवन्ना JDS से निलंबित, सेक्स स्कैंडल सामने आने के बाद देश से फरार

Published

on

Loading

बेंगलुरु। एचडी देवेगौड़ा के पोते और कर्नाटक की हासन सीट से सांसद प्रज्वल रेवन्ना के देश छोड़कर फरार हो गए हैं। सेक्स स्कैंडल के सामने आने के बाद विरोधी लगातार उनपर सवाल उठा रहे हैं। अब इस मामले में भारी हंगामे को देखते हुए जेडीएस ने प्रज्वल रेवन्ना को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। जेडीएस की कोर कमिटी की मीटिंग के बाद ये फैसला लिया गया है। इसके साथ ही प्रज्वल रेवान्ना को शो कॉस नोटिस भी भेजा गया है।

कर्नाटक सरकार ने गठित की एसआईटी

कर्नाटक सरकार ने सांसद द्वारा सैकड़ों महिलाओं के कथित यौन उत्पीड़न से जुड़े मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की है। कथित तौर पर सैकड़ों महिलाओं के यौन उत्पीड़न में प्रज्वल रेवन्ना की संलिप्तता वाली कुछ वीडियो क्लिप हाल के दिनों में हासन में सामने आई हैं।

बताया जा रहा है कि बरामद की गई पेन ड्राइव्स में 2800 के आसपास अश्लील ऑडियो-वीडियो क्लिप्स और अश्लील तस्वीरें हैं। सभी क्लिप्स में आवाज़ प्रज्‍वल रेवन्ना की बताई जा रही है। कुछ महिलाओं के साथ ज़ोर-ज़बरदस्ती भी दिख रही है। हालांकि ज़्यादातर महिलाएं जो प्रज्‍वल रेवन्ना की शिकार बनीं, वो विरोध नहीं कर पाईं। ये आरोप भी लग रहे हैं कि इन वीडियो को प्रज्‍वल ने खुद रिकॉर्ड कर महिलाओं को ब्लैकमेल भी किया।

Continue Reading

Trending