Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अपने ट्वीट की वजह से दिग्विजय सिंह फिर आये सुर्खियों में

Published

on

दिग्विजय सिंह, कांग्रेस महासचिव, ट्वीट, इंदिरा गांधी

Loading

नई दिल्ली । सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह एक फिर अपने गलत ट्वीट की वजह से सुर्खियों में आ गये हैं। जिसकी वजह से एक बार फिर वह अपने आलोचकों के निशाने पर हैं।

दिग्विजय सिंह, कांग्रेस महासचिव, ट्वीट, इंदिरा गांधी

दरअसल, उन्‍होंने एक वीडियो पर ट्विटर पर कुछ पोस्‍ट किया था। यह वीडियो कांग्रेस के पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह द्वारा बनाया गया गया था। इस वीडियो को विस्तार देने के लिए उन्‍होंने जो लिखा, अब खबरों में छा गया है।

इस वीडियो पर टिप्पणी करते हुए दिग्विजय सिंह ने लिखा, ‘रत्ना सिंह जो स्‍वर्गीय दिनेश सिंह की पुत्री हैं, पहले इंदिरा गांधी की कैबिनेट में थीं और बाद में राहुल गांधी की भी कैबिनेट में शामिल हुई थीं।’ हालांकि विवाद होने पर के बाद दिग्विजय सिंह ने इस ट्वीट को हटा दिया और नया ट्वीट डाल दिया है।

दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लोगों ने सवाल भी किया कि आखिर राहुल गांधी की कौन सी कैबिनेट आज तक बनी है जिसमें राजकुमारी रत्ना सिंह को भी शामिल किया गया था। क्या पार्टी के अंदर कोई कैबिनेट होती है? दरअसल दिग्विजय सिंह ने राजीव गांधी की जगह राहुल गांधी कैबिनेट लिख दिया था।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending